1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Masala Dal Recipe: घर पर ऐसे बनाएं ढाबा जैसी मसाला दाल

Masala Dal Recipe: घर पर ऐसे बनाएं ढाबा जैसी मसाला दाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2019 02:42 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 02:42 pm IST

अगर आप भी ढाबा जैसी दाल घर पर बनाना चाहते हैं तो इस विधि से आसानी से घर पर बनाएं मसाला दाल।

Masala dal- India TV Hindi
Masala dal

आपने कई तरह का दाले बनाई और खाई होगी। लेकिन जो बात ढाबा की दाल की होती है। बस पूछों मत। ऐसे में अगर आप भी ढाबा जैसी दाल घर पर बनाना चाहते हैं तो इस विधि से आसानी से घर पर बनाएं मसाला दाल।

मसाला दाल बनाने की सामग्री

  1. आधा कप मूंग दाल
  2. आधा कप उड़द दाल
  3. 2 चुटकी हींग आधा चम्मच जीरा
  4. 1 सूखी लाल मिर्च
  5. 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  6. 1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  7. एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
  8. दो चम्मच धनिया पाउडर
  9. आधा चम्मच गरम मसाला
  10. आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  11. 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  12. 2 चम्मच घी या तेल
  13. स्वादानुसार नमक

Pan Roasted Garlic Mushroom and Baby Potatoes: घर पर ऐसे बनाएं मशरूम और आलू की स्पेशल रेसिपी

ऐसे बनाएं मसाला दाल

  • सबसे पहले एक कुकर में मूंग और उड़द दाल डालकर 2 सीटी लगा लें।
  • अब एक कढ़ाई में घी या तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
  • अब इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट  और प्याज डालकर हल्का ब्राउन फ्राई कर लें।
  • अब इसमें सभी मसाले डाल दें। इसे करीब 1 मिनट भूनें। फिर इसमें टमाटर डालें और इसे ढक दें। जिससे टमाटर अच्छे से पक जाए।
  • अब इसमें दोनों दालें डाल दें और कसूरी मेथी डाल दें।
  • धीमी आंच में कम से कम 5-6 मिनट पकने दें। इसके बाद इसे धनिया पत्ती से गार्निश कर दें।
  • आपकी दाल मसाला बनकर तैयार है। इसमें घी डालकर आप चावल, रोटी के साथ सर्व कर सकते है। 

चाहती हैं बच्चे का लंच बॉक्स स्कूल से आए बिल्कुल खाली, भेजें बनाकर ये जायकेदार डिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल