1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह के बोरिंग ब्रेकफास्ट से चाहते हैं ब्रेक तो बनाएं मेथी का पराठा

सुबह के बोरिंग ब्रेकफास्ट से चाहते हैं ब्रेक तो बनाएं मेथी का पराठा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2020 11:39 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 11:39 pm IST

ठंड के मौसम में गर्मागर्म पराछा खाने का अपना ही एक मजा है। अगर बात मेथी के पराठा की हो तो फिर क्या कहना है। इस मौसम में ताजी-ताजी मेथी मिल जाती है। तो फिर देर किस बात की ब्रेकफास्ट पर ऐसे बनाए मेथी का पराठा। 

Methi ka paratha- India TV Hindi
Methi ka paratha

ठंड के मौसम में गर्मागर्म पराछा खाने का अपना ही एक मजा है। अगर बात मेथी के पराठा की हो तो फिर क्या कहना है। इस मौसम में ताजी-ताजी मेथी मिल जाती है। तो फिर देर किस बात की ब्रेकफास्ट पर ऐसे बनाए मेथी का पराठा। 

मेथी का पराठा बनाने की सामग्री

  • 3 कप गेंहू का आटा
  • एक कप बेसन
  • 2 कप कटी हुई मेथी
  • 7-8 लहसुन की कली कटी हुई
  • 1 इंच बारीक काटी हुई अदरक
  • स्वादानुसार नमक
  • ऑयल सेंकने के लिए
  • हरी मिर्च कटी हुई

ऐसे बनाए मेथी का पराठा

सबसे पहले एक बर्तन में आटा, बेसन मिला लें। वहीं दूसरी ओर मेथी, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें। अब इसे आटा में डाल लें। इसके साथ ही इसमें अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर गूंथ लें।  अब इस आटा की लोइयां बनाकर अपने अनुसार आकार देकर पराठा बेल लें।  मीडियम आंच में तवा गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें पराठा डालकर दोनों तरह ऑयल लगाकर सेंक लें। आपके गर्मागर्म मेथी का पराठा बनकर तैयार है।   

लाल मिर्च पाउडर में कहीं मिलावट तो नहीं ऐसे करें कुछ सेकंड में पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल