1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. होली 2020: पोषक तत्वों से भरपूर है मूंग दाल की गोली, जानें बनाने की सिंपल विधि

होली 2020: पोषक तत्वों से भरपूर है मूंग दाल की गोली, जानें बनाने की सिंपल विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2020 09:37 am IST,  Updated : Feb 28, 2020 10:56 am IST

मूंग दाल से कई तरह की आप डिश बना सकते हैं। इस बार बनाएं मूंग दाल की गोली। ये खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है।

moong dal ki goli recipe- India TV Hindi
moong dal ki goli recipe

मूंग की दाल खाने में स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होती है। मूंग दाल को आपने कई तरह से खाया होगा लेकिन इसकी स्वादिष्ट और चटपटी गोली नहीं खाई होगी। जी हां मूंग दाल की गोली स्वादिष्ट भी होती है और फायदों से भरपूर। तो चलिए होली के इस खास मौके पर घर में बनाते हैं मूंग दाल की गोली।

मूंग दाल की गोली पकोड़े की तरह भी खाई जा सकती है और ग्रेवी में डालकर इसकी सब्जी भी तैयार की जा सकती है। दिल्ली जैसी जगहों पर इसे रामलड्डू का भी नाम दिया जाता है। 

मूंग दाल की गोली बनाने की सामग्री

  1. 400 ग्राम साबुत मूंग दाल
  2. 1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  3. 1 चम्मच गरम मसाला पाडर
  4. 3-4 हरी मिर्च कटी हुई
  5. 2 कटा हुआ प्याज

घर पर ऐसे आसानी से बनाएं मूंग दाल का समोसा,ये है सिंपल विधि

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री

  1. स्वादानुसार नमक
  2. 2 टमाटर कटे हुए
  3. 1 कटा हुआ प्याज
  4. एक चम्मच हल्दा पाउडर
  5. आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  6. 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन
  7. 1 चम्मच अदरक कटा हुआ
  8. 2-3 हरी मिर्च कटी हुई
  9. हरा धनिया थोड़ा कटा हुआ
  10. स्वादानुसार नमक

घर पर ऐसे बनाएं दाल का टेस्टी और हैल्दी पराठा

ऐसे बनाएं मूंग दाल की गोली

  • सबसे पहले एक बाउल में मूंग दाल और पानी डालकर 2 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इस दाल को मोटा-मोटा पीस लें। अब इसमें अदरक, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • अब इससे पकोड़े जैसी छोटी छोटी गोलियां बनाकर फ्राई कर लें। अगर हाथ से गोलियां बनाने में चिपक रही हों तो हाथ पर पानी लगा लें। 
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें। अब इसमें लहसुन-अदरक कटी हुई। हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। अब इसमें प्याज डालकर फ्राई करें। 
  • जब यह भुन जाए तो इसमें टमाटर, हरी मिर्च, सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं। 
  • जब ये बन जाए तो इसमें मूंग डाल की गोलियां डाल दें। इसके बाद नमक डालकर थोड़ा उबाल लें। 
  • आपकी मूंग दाल की गोली बनकर तैयार है। अब इसे हरी धनिया से गर्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल