1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. यूं बनाएं चने की दाल की खीर

यूं बनाएं चने की दाल की खीर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 06, 2015 10:33 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 05:41 pm IST

नई दिल्ली: आपने चनें की दाल के बारें में सुना होगा और बनाया भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी इसकी खीर बनाई है। आप दूध की बनी खीर भी खाई होगी, लेकिन ऐसी खीर खानें

Recipe: चने की दाल की खीर- India TV Hindi
Recipe: चने की दाल की खीर

नई दिल्ली: आपने चनें की दाल के बारें में सुना होगा और बनाया भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी इसकी खीर बनाई है। आप दूध की बनी खीर भी खाई होगी, लेकिन ऐसी खीर खानें से पहले सौ बार सोचते है कि खाए कि न । जिससे हमारी हेल्थ में कोई समस्या न हो, लेकिन चने दाल खीर एक ऐसी की रेसिपी है जो हेल्दी होने का साथ-साथ पौष्टिक भी है, क्योंकि चने के दाल में विटामिन और फाइबर होने के साथ ही गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होती है। जो बनाइए घर में फटाफट चने की दाल की खीर और अपनी परिवार को कर दे खुश।

ये भी पढें- ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी काजू, बादाम कुकीज

सामग्री

1. आधा कप चने की दाल

2. आधा कप नारियल का दूध
3. आधा कप गुड़
4. एक छोटा
5. छोटा चम्मच चावल रवा
6. एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
7. थोड़े काजू

यूं बनाएं चने की दाल की खीर

सबसे पहले चने की दाल को नरम होने तक ही पकायें। इसके बाद उसमें नारियल का दूध डालकर गैस की कम आंच करके कम से कम दस मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें टुकडें में गुड करके डालें और पांच मिनट तक पकाएं। पकने के बाद इसमें चावल, रवा और काजू डालें और अच्छी तरह मिलाएं। सात मिनट तक पकानें के बाद गैद बंद कर दे और ठंडा होने के बाद सर्व करें।

ये भी पढें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल