1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. यूं बनाएं पनीर तवा मसाला

यूं बनाएं पनीर तवा मसाला

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2015 12:05 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 12:08 pm IST

नई दिल्ली: पनीर तो सभी को खाना पसंद होता है चाहे वह जिस तरह खाया गई हो। पनीर दुध से बनाया जाता है। पनीर से कई तरह के पकवान और मिठाई बनाई जाती है जिसे

recipe: पनीर तवा मसाला- India TV Hindi
recipe: पनीर तवा मसाला

नई दिल्ली: पनीर तो सभी को खाना पसंद होता है चाहे वह जिस तरह खाया गई हो। पनीर दुध से बनाया जाता है। पनीर से कई तरह के पकवान और मिठाई बनाई जाती है जिसे हम बडे चाव से हम लोग खाते है, लेकिन आज हम आपको अपनी खबर में एक पनीर की बनी डिश के बारें में बता रहें है जो खानें में बहुत टेस्टी और हेल्दी है।

सामग्री

1. 300 ग्राम छोटे टुकडों में कटा हुआ पनीर
2. चार टमाटर का पेस्ट
3. एक बारीक काटा शिमला मिर्च
4. पांच चम्मच दही
5. एक बारीक कटा प्याज़
6. तीन चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
7. एक चम्मच हल्दी पाउडर
8. दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर
9. एक चम्मच जीरा
10. एक चम्मच गरम मसाला
11. एक चम्मच चाट मसाला
12. आधा चम्मच मेथी
13. स्वादानुसार नमक
14. अवश्यकतानुसार तेल
15. हरा धनिया पत्ता

ऐसे बनाएं पनीर तवा मसाला

सबसे पहलें एक बडा बाउल ले और उसमें पनीर, दही, थोडा-थोडा नमक, गरम मसाला, मेथी, हल्दी डाल कर अच्छी तरह मिलाए 30 मिनट के लिए रख दे, फिर एक तवा में थोडा सा तेल दाल कर इस मिश्रण को डाल कर पनीर ब्राउन होने तक तलें। इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें
अब एक कढाई में तेल डालकर गर्म करें और जब गर्म हो जाए तो थोडा जीरा,प्याज औऱ हरी मिर्च डाले। इसके बाद लहसुन-अदरक पेस्ट, शिमला मिर्च, थोदा नमक, थोडी हल्दी डाल कर 1 मिनट तक फ्राई करें। इसके बाद टमाटर का पेस्ट आधा कप पानी में मिलाकर इसमें डालें और तीन से चार मिनट पकाए। इसके बाद इसमें थोडी-थोडी मात्रा में  लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाए फिर पनीर को डाले और थोडा पकानें के बाद गैस बंद करदे। अब इसे अक सर्विंग बाउल में निकालकर हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल