1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रमज़ान के मौके में ऐसे बनाएं टेस्टी वेज शामी कबाब

रमज़ान के मौके में ऐसे बनाएं टेस्टी वेज शामी कबाब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 12:38 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 12:59 pm IST

आजकल रमज़ान का महीना चल रहा है जिसमें कि इफ़्तार के वक्त सबसे पहले स्टार्टर सर्व किया जाता हैं। ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि कोई अच्छी सी वेज रेसिपी बनाएं तो वेज शामी कबाब बना सकती हैं।

veg kabab
veg kabab

ऐसे बनाएं टेस्टी वेज शामी कबाब

 सबसे पहले काले चने को पहले से रख दें। उसके बाद भिगोये हुए काले चने को साफ पानी से धो कर नमक मिला लें। इसे प्रेशर कुकर में पानी डाल कर पका लें। पकने के  बाद इसे एक बर्तन में निकालें और मसल लें। इसे जब मसलें तों इसे दरदरा ही रखें पेस्ट की तरह न बनने दें।

उसके बाद जितनी सामग्री काट कर रखी है उन सबको इसमें मिक्स करें। यदि कबाब तेल में डालने से टूटने लगे तो, इसमें थोड़ा और बेसन मिला लें। अब इसे गोल-गोल कबाब के रूप में बना कर रख लें।

इसके बाद कढ़ाई गर्म करें, तेल गर्म करें और इसमें अब कबाब को तल लें। जब कबाब दोनों तरफ लाल हो जाए तो इसे निकाल लें। अब आप कबाब को पुदीने के पत्तों से सजा कर सर्व करें। इसके साथ आप चाहें तो  नींबू की स्‍लाइस, प्‍याज और पुदीने की चटनी भी ले सकती हैं। आप चाहें तो कबाब को ओवन में भी बेक कर सकती हैं।  

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल