1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: जानिए वेजिटेबल बिरयानी बनाने का आसान तरीका

Recipe: जानिए वेजिटेबल बिरयानी बनाने का आसान तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 21, 2016 12:59 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 03:16 pm IST

अपने घर में जब भी महिलाएं खाना बनाने के बारे में सोचती हैं तो उस वक्त उन्हें कुछ समझ में नहीं आता कि क्या बनाए और क्या नहीं। इस चक्कर में वह अपने घरवालों से पूछती हैं कि क्या बनाया जाए आज। उनसे भी कोई संतुष्ट जवाब न मिलने पर वे सोच में पड़ जाती हैं।

vegitable biryani
vegitable biryani
 

विधि:
सबसे पहले कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। फिर उसमें कटे हुए प्याज़ डालकर भूनें जबतक की वो लाल न हो जाए। अब इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और बाकी मसाले डालकर इसे अच्छी तरह से भूनें। जब मसाला लाल हो जाए तब इसमें टमाटर, बैंगन डालें और अच्छी तरह से चलाते रहें। थोड़ी देर के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर तब तक पकाएं जब तक की इसका पानी न सूख जाए। अब एक अलग बड़ा बर्तन लें और इसमें चावल, बींस, गोभी और मशरुम डालकर 15 मिनट तक पकाते रहें। जब यह पक जाए तो इस चावल में पहले तैयार किया गया मसाला मिश्रण लेकर इसमें मिलाएं। इसके साथ ही इसमें काजू भी डाल दें और कुछ देर तक चलाते रहें। अब आपका वेजिटेबल बिरयानी तैयार है। इसे कटे हुए अंडे और कटी हुई हरी धनिया से सजाकर सर्व करें।   

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल