1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: सावन के व्रत में एनर्जी से भरपूर रहने के लिए बनाएं साबूदाना खिचड़ी, ये रहा बनाने का आसान तरीका

Recipe: सावन के व्रत में एनर्जी से भरपूर रहने के लिए बनाएं साबूदाना खिचड़ी, ये रहा बनाने का आसान तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 10, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 08:54 pm IST

साबूदाना व्रत के दौरान बनाई जानी वाली रेसिपी है। इसे हर कोई बड़े ही चाव से खाना पसंद करता है। जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि।

साबूदाना खिचड़ी- India TV Hindi
साबूदाना खिचड़ी Image Source : INSTAGRAM/THEFOODIEBITCHHH

साबूदाना व्रत के दौरान बनाई जानी वाली रेसिपी है। इसे हर कोई बड़े ही चाव से खाना पसंद करता है। यह हल्का होने के साथ आपका पेट लंबे समय तक भरा रख सकती है। इसके साथ ही आपको थकान महसूस नहीं होने देगी। इसके अलावा ये ग्लूटन फ्री होती है। सावन के व्रत में आप साबूदाना की खिचड़ी आसानी से बना सकते हैं जानिए इसे बनाने की सिंपल विधि।

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप साबूदाना
  • 1 आलू कटा हुआ
  • दो चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • एक चौथाई कप हरा मटर
  • एक चौथाई कप मूंगफली का दाना
  • 5-6 कटे हुए बादाम
  • 5-6 करी पत्ता
  • 1- हरी मिर्च कटी हुई
  • आधा चम्मच सरसों के बीज
  • 4 चम्मच घी
  • 2-3 काली मिर्च 
  • गार्निश करने के लिए हरा धनिया

Recipe: इस सावन अपनों को घर पर बनाकर खिलाएं बालूशाही, स्वाद ऐसा बाजार वाली भी हो जाएगी फेल

ऐसे बनाएं साबुदाना खिचड़ी

सबसे पहले पानी में 4- 5 घंटे के लिए साबूदान भिगो दें। फिर छन्नी के माध्यम से पानी निकाल लें। इसके बाद एक कढ़ाई में घी डालें और इसमें सरसों के बीज डालें। इसके बाद इसमें उसमें मूंगफली का दाना, बादाम डालकर 3-4 मिनट फ्राई करें। इसके बाद इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालें और 1-2 मिनट फ्राई करने के बाद इसमें आलू डालें। इसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च और  थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।  अब इसे ढक्कन से ढक दें। जिससे कि आलू आसानी से पक जाएं। थोड़ी देर बाद इसमें साबूदाना डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और ढक्कन बंद करके धीमी आंच में 3-4 मिनट पकने दें। आपकी साबुदाना की खिचड़ी बनकर तैयार है। हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Recipe: घर पर यूं बनाएं मैंगो चिया सीड्स स्मूदी, भरपूर एनर्जी देने के साथ पेट को रखें खुश

Recipe: मिस कर रहे हैं शादी में बनने वाला मूंग दाल हलवा तो इस तरह घर पर करें ट्राई, जाए बिना मिलेगा वही स्वाद

Recipe: रेस्टोरेंट स्टाइल में पाव भाजी बनाना है बड़ा आसान, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

गर्मियों में खीरा-बूंदी का नहीं बनाइए 5 मिनट वाला ये मिंट रायता, खाने के स्वाद को कर देगा दोगुना

Recipe: घर पर बिना ओवन झटपट यूं बनाएं तवा चीज गार्लिक ब्रेड, बच्चे हो जाएंगे खुश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल