1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Sharad Purnima 2018: शरद पूर्णिमा के दिन ऐसे बनाएं चांदनी रात में रखने के लिए टेस्टी खीर

Sharad Purnima 2018: शरद पूर्णिमा के दिन ऐसे बनाएं चांदनी रात में रखने के लिए टेस्टी खीर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 03:37 pm IST

Sharad Purnima 2018: शरद पूर्णिमा के दिन  अगर आप भी खीर बनाना चाहते है, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। जी हां इस बार ट्राई करें केसरी खीर। जिसमें केसर डालकर बहुत ही स्वादिष्ट खीर बनाई जाती है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

Kesari Kheer- India TV Hindi
Kesari Kheer Image Source : PINTEREST

रेसिपी डेस्क: आज शरद पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। कोजागरी पूर्णिमा (Kojagiri or Kojagara Purnima),  'कौमुदी व्रत' (Kamudi Vrat) और 'कुमार पूर्णिमा' (Kumar Purnima), 'महारास' या 'रास पूर्णिमा' (Maha Raas Leela or Raas Purnima) के नाम से प्रसिद्ध है शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) के दिन चांद के सामने खीर रखना शुभ माना जाता है। इसका सेवन करने से हर बीमारी से निजात मिलता है। जानिए टेस्टी खीर बनाने की विधि के बारें में।

आमतौर पर ये दूध और चावल से बनती है। जिसे सभी बड़े ही चाव से खाना पंसद करते है। अगर आप भी खीर बनाना चाहते है, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। जी हां इस बार ट्राई करें केसरी खीर। जिसमें केसर डालकर बहुत ही स्वादिष्ट खीर बनाई जाती है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में। (Sharad Purnima 2018: बनना चाहते है करोड़पति, तो शरद पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय )

सामग्री

  • आधा लीटर फुलक्रीम दूध
  • आधा कप बासमती चावल
  • 1-2 धागे केसर
  • आधा कप चीनी
  • एक चौथाई कप कसा हुआ नारियल
  • एक चौथाई कप छोटे टुकड़े में कटे हुए काजू
  • एक चौथाई कप छोटे टुकड़े में कटे हुए बादाम
  • एक चौथाई कप छोटे टुकड़े में कटे हुए पिस्ता
  • एक चम्मच इलायची पाउडर

ऐसे बनाएं केसरी खीर

सबसे पहले चावल को धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके साथ ही दो चम्मच दूध में केसर भिगोंकर रखें। एक भारी तली वाला पैन में दूध डालकर गर्म करें। जब दूध में उबाल आने लगे तब इसमें केसर और चावल डालें। इसके बाद गैस धीमी करके इसे पकने दे। जिससे कि ये टेस्टी और क्रीमी हो जाएं। जब ये पक जाएं तो गैस से उतारने के 8 -9 मिनट पहले इसमें चीनी और इलायची पाउडर, नारियल और सभी मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे एक बड़े बाउल में निकालकर पिस्ता और बादाम से गार्निश कर सर्व करें। (Sharad Purnima SMS, Quotes, Whatsapp Messages: आज ऐसे दें अपने करीबियों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं )

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल