1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अनंत अंबानी की शादी में पालक चाट ने लूट ली महफ़िल, मेहमानों ने छककर खाए; जानें घर पर कैसे बनाएं ये रेसिपी?

अनंत अंबानी की शादी में पालक चाट ने लूट ली महफ़िल, मेहमानों ने छककर खाए; जानें घर पर कैसे बनाएं ये रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 14, 2024 04:09 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 04:09 pm IST

पालक चाट ऐसी रेसिपी है जो शायद ही किसी को न पसंद हो। इसका स्वाद आपक पेट तो भर देगा लेकिन मन नहीं...चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये ख़ास रेसिपी?

Palak Chaat Recipe - India TV Hindi
Palak Chaat Recipe Image Source : SOCIAL

अनंत अंबानी का विवाह 12 जुलाई को मुंबई में संपन्न हुआ। इस शादी में शरीक होने के लिए देश-विदेश से मशहूर हस्तियां शामिल हुई। अब जब शादी में इतने मशहूर मेहमान आए हैं तो खानपान का क्या प्रबंध रहा होगा इसका अंदाज़ा आप लगा ही सकते हैं। इस शादी में बनारसी टमाटर चाट से लेकर पालक चाट मेहमानों को परोसा गया। पालक चाट ऐसी रेसिपी है जो शायद ही किसी को न पसंद हो। इसका लाजवाब स्वाद आपक पेट तो भर देगा लेकिन मन नहीं...तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये ख़ास रेसिपी?

पालक पत्ता चाट बनाने के लिए सामग्री (Ingredients to make Palak Patta Chaat)

पालक पत्ता चाट बनाने के लिए आपको चाहिए 1 कप बेसन, पालक के 10 से 12 पत्ते, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, अजवायन 1/2 छोटा चम्मच, दही आधा कप, काला नमक स्वादानुसार, जीरा एक चुटकी, लाल मिर्च पाउडर एक चुटकी, प्याज एक छोटा बारीक कटा हुआ, टमाटर 2 छोटा चम्मच कटा हुआ, हरी मिर्च 1, इमली की चटनी 1 चम्मच, पुदीने की चटनी 1 चम्मच, बूंदी 1 छोटा चम्मच, अनार 1 छोटा चम्मच, सेव 2 चम्मच चाहिए होंगे।

पालक पत्ता चाट बनाने की विधि (Palak Patta Chaat Recipe)

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, नमक, 1/2 छोटा चम्मच अजवायन और जरा सा पानी डालकर बिना लम्पस वाला गाढ़ा घोल तैयार करें। इसके बाद पालक को अच्छी तरह से साफ़ कर लेंगे। साफ़ करने के बाद उसे पानी में धोएं।  धोने के बाद उसे बारीक काटें। इसके बाद पालक के कटे हुए पत्तों में बेसन के साथ मिलाकर अच्छी तरह से कोट कर लें। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस पर कड़ाही रखें और इसमें तेल डालें। जब तेल गयम हो जाये तब उसमे कोट किए हुए पालक के पत्ते डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। 

  • तीसरा स्टेप: पालक के कुरकुरे पत्तों को एक प्लेट में डालें। अब इसे क्रश करें और इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और हरी मिर्च, काला नमक, जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालें। इसके बाद ऊपर से दही डालें। 

  • चौथा स्टेप: आखिरी स्टेप में मेंइमली की चटनी के साथ स्वादानुसार सूखे मसाले डालें। आप इसे सेव, बूंदी और अनार से गार्निश करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल