1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भुट्टा पोहा रेसिपी, बरसात के दिनों के लिए है बेस्ट, बनाना भी है बेहद आसान

भुट्टा पोहा रेसिपी, बरसात के दिनों के लिए है बेस्ट, बनाना भी है बेहद आसान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 03, 2026 12:52 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 12:52 pm IST

बारिश में भुट्टे का सीजन होता है। ऐसे में आप भुट्टे से कॉर्न निकालकर पोहा बना सकते हैं। भुट्टा पोहा खाने में आपको अलग फ्लेवर देगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। फटाफट नोट कर लें भुट्टा पोहा की रेसिपी।

भुट्टा पोहा रेसिपी- India TV Hindi
भुट्टा पोहा रेसिपी Image Source : INDIA TV

आजकल बाजार में देसी भुट्टा आ रहे हैं। आप इसके कॉर्न निकालकर कई चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं। भुट्टा डालकर पोहा भी बहुत टेस्टी लगता है। शायद इससे पहले आपने भुट्टा पोहा न खाया हो, लेकिन इसकी रेसिपी काफी आसान है। आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। भुट्टा पोहा का स्वाद आपको नॉर्मल पोहा से थोड़ा अलग स्वाद और फ्लेवर देगा। अगर आप भी भुट्टा पोहा बनाने की सोच रहे हैं तो इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।

भुट्टा पोहा रेसिपी

पहला स्टेप- इसके लिए सबसे पहले पोहा को 2-3 बार किसी छलनी में डालकर अच्छी तरह से धो लें। पानी निकाल दें और पोहा को ऐसे ही 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे पोहा पूरा पानी सोख लेगा और ज्यादा खिला-खिला बनेगा।

दूसरा स्टेप- अब एक कच्चा भुट्टा लें जिसके दाने नरम हों। भुट्टे को छीलकर उसके दाने निकाल लें और उन्हें पानी में डालकर हल्का उबाल लें। इससे भुट्टे के दाने नरम हो जाएंगे। अब उबले हुए भुट्टे के दाने यानि कॉर्न, बरीक कटा प्याज, धनिया और हरी मिर्च लें। 

तीसरा स्टेप- एक कड़ाही में तेल डालें और उसमें हींग, राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर चटकाएं। अब तेल में कटा प्याज डालकर थोड़ा भून लें। इसे आपको पारदर्शी होने तक पकाना है। अब बारी है उबले हुए कॉर्न डालने की और इसे अच्छी तरह से मिलाने की। इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और चीनी डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।

चौथा स्टेप- सारी चीजों के पकने के बाद इसमें पोहा मिला दें। पोहा को पहले ही हाथ से अलग-अलग कर लें। इससे पोहा खिला-खिला बनेगा। पोहा के ऊपर थोड़े पानी के छींटे मार दें और फिर इसे कवर करके 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। पोहा लगभग बनकर तैयार है। गैस बंद कर दें और ऊपर से नींबू का रस निचोड़ दें। फ्लेवर के लिए आप इसमें कटा हुआ हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ ताज़ा नारियल डाल दें। सारी चीजों को मिलाएं और फिर इसे गर्मागरम सर्व करें।

पोहा में कुछ लोग बेसन की सेव और मूंगफली डालकर खाते हैं। आप इसमें बारीक कटा प्याज डालकर चाय के साथ सर्व करें। बारिश में भुट्टा पोहा खाकर मजा आ जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल