1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दही खाने का है मन लेकिन आप हैं वेगन? घर पर बनाएं काजू का दही, स्वाद में लगेगा लाजवाब, नोट करें आसान विधि

दही खाने का है मन लेकिन आप हैं वेगन? घर पर बनाएं काजू का दही, स्वाद में लगेगा लाजवाब, नोट करें आसान विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 24, 2026 02:30 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 02:31 pm IST

अगर आपको दही खाने का मन कर रहा है लेकिन आप वेगन हैं तो आप घर पर ही झटपट काजू का दही तैयार कर सकते हैं। चलिए नोट कर लें रेसिपी

काजू का दही बनाने की रेसिपी- India TV Hindi
काजू का दही बनाने की रेसिपी Image Source : UNSPLASH

अगर आप वेगन हैं या जानवरों से मिलने वाले दूध और उससे बने डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहते, तो आप घर पर ही काजू का दही तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है साथ ही अच्छी बात यह है कि इसक स्वाद और टेक्स्चर भी क्रीमी और लाजवाब लगता है। तो, अगर आपको कभी दही खाने का मन करे तो आपको दही छोड़ने की जरूरत नहीं है। बस, आप इन कुछ स्टेप्स की मदद से आसानी से घर पर काजू का दही तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं काजू का दही?

काजू दही बनाने के लिए सामग्री

75 ग्राम काजू, 3 ग्राम अगर-अगर, 1 बड़ा चम्मच मूंगफली का दही

काजू दही बनाने का तरीका

  • पहला स्टेप: काजू दही बनाने के लिए सबसे पहले 75 ग्राम काजू लें और फिर उसको 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। तय समय के बाद पानी निकाल दें, भीगे हुए काजू को धो लें और ब्लेंडर जार में डालें। जार में आधा कप पानी डालें और एकदम बारीक पेस्ट बना लें।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर एक पैन रखें और उसमें 150 एमएल पानी उबालें। जब पानी उबलने लगे तब उसमें उसमें अगर-अगर डालें। बता दें, अगर-अगर  समुद्री लाल शैवाल से मिलने वाला एक शाकाहारी और प्राकृतिक जेली जैसा पदार्थ है। अब इसे 1-2 मिनट तक या घुलने तक लगातार चलाते रहें। जब यह एकदम पानी में घुल जाए तब उसमें काजू का तैयार पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलने तक मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब, इस मिश्रण में 600ml पानी डालें और 5 मिनट तक चलाते रहें। जब यह मिश्रण उबल जाए तब गैस बंद कर दें। अब पैन को आंच से उतार लें और मिश्रण के थोड़ा ठंडा होने तक चलाते रहें।

  • चौथा स्टेप: जब यह हल्का गर्म रहे तब इसमें मूंगफली का दही डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब, एक बड़े बाउल में दही को निकाल लें और गर्म जगह पर 6-8 घंटे के लिए फर्मेंट होने दें। तय समय के बाद आप देखेंगे आपकी काजू की दही जम गयी है। इस ठंडा करने के लिए आप फ्रिज में रखें और ज़रूरत के अनुसार परोसें। अगर आपको काजू कतली का स्वाद पसंद आता है तो यह रेसिपी ज़रूर ट्राई करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल