1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घी असली है या नकली? इन तरीकों से चुटकियों में हो जाएगी पहचान

घी असली है या नकली? इन तरीकों से चुटकियों में हो जाएगी पहचान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2022 07:20 am IST,  Updated : Jan 30, 2022 09:22 am IST

बाजार से देसी घी खरीदते हैं तो उसके नकली होने का डर बना रहता है। ऐसे में उसकी शुद्धता ऐसे करें पहचान।

ghee- India TV Hindi
ghee Image Source : FREEPIK

Highlights

  • कई बार ऐसा होता कि लोग मार्केट से नकली देसी घी ले आते हैं।
  • ये सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है।

आमतौर पर घी का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है। फिर चाहें खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए हो या फिर दवा के रूप में कई रोगों से पीछा छुड़वाना हो, घी के पास हर मर्ज का इलाज है। लेकिन ऐसा तभी मुमकिन है जब घर पर आने वाला घी शुद्ध हो क्योंकि कई बार ऐसा होता कि लोग मार्केट से नकली घी ले आते हैं जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। 

 
ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान  टिप्स बताएंगे जिनकी बदौलत आप घर बैठे ही ये पहचान कर सकते हैं कि बाजार से खरीद कर लाया गया घी शुद्ध है या नहीं। आइए जानते हैं। 

Makhana Kheer Recipe: वजन कम करने से लेकर हड्डियां मजबूत करेगी मखाने की खीर, घर पर इस तरह करें तैयार, जानें रेसिपी

1. घी असली है या नकली इसकी पहचान करने के लिए सबसे पहले एक गिलास में पानी भरकर इसमें एक चम्मच घी डाल दें। अगर घी गिलास में पानी के ऊपर आ जाए तो समझिए कि घी असली है। लेकिन अगर ये पानी में  घुल जाए या नीचे बैठ जाए तो समझिए कि घी में मिलावट की गई है। 

2. एक पैन में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें। अगर घी तुरंत पिघल कर भूरे रंग का हो जाए बदल जाए तो समझ लीजिए कि ये असली और शुद्ध है। लेकिन वहीं अगर घी को पिघलने में टाइम लगता है और पिघलने के बाद ये हल्के पीले रंग में बदल जाता है 
तो इसका मतलब घी मिलावटी है।

3. एक बर्तन में दो चम्मच घी डालकर इसमें आधा चम्मच नमक और एक चुटकी हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिला डालतक मिला दें। इसके बाद इसे अच्छे मिक्स करके आधा घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर आधा घंटे के बाद घी बिना कोई रंग छोड़े दिखता है तो समझिए कि घी असली है। लेकिन अगर घी कोई रंग का दिखाई दें तो घी में मिलावट की गई है। 

इस तरह घर पर बनाएं अदरक की बर्फी, संक्रमण सहित सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत, जानें आसान रेसिपी

4.  पैन में एक कप घी डालकर इसे अच्छी तरह उबालें। इसके बाद घी के पैन को पूरे एक दिन के लिए ढकर छोड़ दें। अगर एक दिन बाद भी घी ज्यों का त्यों है और इससे खुशबू भी आ रही है तो इसका मतलब घी असली है। अगर घी खुशबू नहीं दे रहा तो घी में मिलावटी हो सकता है।

5. घी को सबसे पहले अच्छी तरह गर्म कर लें। उसके बाद इसे कांच के बर्तन में रखें और फिर पिघले हुए घी को फ्रिज में रख दें। अगर कुछ समय बाद घी अलग अलग लेयर में दिख रहा है तो इसका मतलब घी में मिलावट की गई है। 

6. घी को पिघला कर इसमें थोड़ा सा आयोडीन सोल्यूशन डाल दें। अगर घी का कलर बैंगनी रंग में बदल जाए तो इसका मतलब घी में स्टार्च मिलाया गया है।

सरसों का तेल असली है या मिलावटी? इन तरीकों से करें पहचान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल