1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कम कैलोरी वाले ये अनाज वेट लॉस के मिशन को करेंगे पूरा, डाइट में ऐसे करें शामिल

कम कैलोरी वाले ये अनाज वेट लॉस के मिशन को करेंगे पूरा, डाइट में ऐसे करें शामिल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 22, 2022 01:31 pm IST,  Updated : Jan 22, 2022 02:40 pm IST

आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से अनाज हैं, जिनमें कम कैलोरी पाई जाती है। आइए जानते हैं।

कम कैलोरी वाले ये अनाज वेट लॉस के मिशन को करेंगे पूरा- India TV Hindi
कम कैलोरी वाले ये अनाज वेट लॉस के मिशन को करेंगे पूरा Image Source : FREEPIK

Highlights

  • ब्राउन राइस के सेवन से आप अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं।
  • मशरूम भी वजन घटाने के लिए मददगार होता है।

अक्सर लोगों को लगता है कि यदि वह अपनी डाइट में अनाज को जोड़ेंगे तो इससे उनका वजन बढ़ सकता है। लेकिन आपको बता दें यह सिर्फ एक अफवाह है। असल में अगर आप अपनी डाइट में कम कैलोरी वाले अनाज शामिल करेंगे तो इससे न सिर्फ आप अपने वजन को कम कर सकते हैं बल्कि आप अपनी सेहत को भी तंदुरुस्त बना सकता है। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि कम कैलोरी वाले अनाज कौन से हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से अनाज हैं, जिनमें कम कैलोरी पाई जाती है। आइए जानते हैं। 

दुबलेपन से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये 10 सुपरफूड्स, जल्द बढ़ेगा वजन

​ब्रोकली  

ब्रोकली विटामिन और खनिजों का एक स्रोत है। यह न केवल जीरो-कैलोरी वाला आहार है, बल्कि एक कप कच्ची ब्रोकली में संतरे के बराबर विटामिन सी और फाइबर होता है। इसके सेवन से आपको भूख कम लगती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

चुकंदर 
​चुकंदर सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने और दिमागी शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होती है। आप इसका सेवन किसी रूप में कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे सलाद में या नाश्ते में डिहाइड्रेटिड बीट चिप्स में खा सकते हैं। आप इसे जूस के तौर पर भी पी सकते हैं।

मशरूम 
मशरूम वजन घटाने के लिए मददगार होता है। यह न केवल जीरो-कैलोरी वाला आहार है बल्कि पाचन में भी सुधार करने में मदद कर सकता है। साथ ही कैंसर से लड़ने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और यहां तक कि डायबिटीज से लड़ने में भी मदद कर सकता है। 

डायबिटीज पेशेंट खाली पेट करें इस हर्ब का सेवन, जल्द कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर

तरबूज  
तरबूज सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। इसमें पानी की अधिक मात्रा होती है और यह एक जीरो-कैलोरी वाली डाइट है। ये वजन घटाने में आपकी मदद करता है।

ब्राउन राइस
ब्राउन राइस के सेवन से आप अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम पाई जाती है। साथ ही इसके अंदर फाइबर मौजूद होता है जो न केवल पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रखता है बल्कि सेहत को कई समस्याओं से भी दूर रखता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

पेट के बल सोने के नुकसान, जानिए सोने की सही तरीका जिससे दूर होती हैं कई बीमारियां

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।