1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद या नुकसानदेय, जानिए

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद या नुकसानदेय, जानिए

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 22, 2022 12:53 pm IST,  Updated : Jan 22, 2022 12:55 pm IST

डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें खाना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा ही एक फल अमरूद है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद या नुकसानदेय- India TV Hindi
डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद या नुकसानदेय Image Source : FREEPIK

Highlights

  • डायबिटीज के मरीज अमरूद खाने के अलावा उसकी पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अमरूद में कई स्वास्थ्य गुण होते हैं जिसकी वजह से इसे सुपरफूड भी कहा जाता है।

आजकल डायबिटीज की बीमारी एक आम समस्या बन गई है। युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिसका कारण अनियमित खानपान और खराब लाइफस्टाइल हो सकती है। हालांकि आप परहेज करके ही इसे कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं इस बात को लेकर वो हमेशा सोच में रहते हैं। अब यह सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज के मरीज फल का सेवन कर सकते हैं या नहीं? 

हालांकि डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें खाना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा ही एक फल अमरूद है। ये खाने में जितना बेहतरीन होता है उतना ही डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होता है। डॉक्टर्स भी इन्हें अमरूद खाने की सलाह देते हैं। अमरूद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। डायबिटीज मरीज ना केवल अमरूद बल्कि उसकी पत्तियों का भी सेवन करने से फायदा होगा। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए अंडा फायदेमंद या नुकसानदेय, जानें क्या कहती है रिसर्च? 

अमरूद में कई स्वास्थ्य गुण होते हैं जिसकी वजह से इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है। इसके साथ ही, पोटैशियम, विटामिन-सी, सोडियम, फॉलिक एसिड और विटामिन बी9 मौजूद होता है। जो डायबिटीज के रोगियों फायदेंमंद होता है। 

कैसे फायदेमंद है अमरूद

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर के अनुसार 100 ग्राम अमरूद में केवल 68 कैलोरी और 8.92 ग्राम नैचुरल शुगर होती है। हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।  इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 

जानिए डायबिटीज के मरीज कब करें अमरूद का सेवन

हेल्थ एक्सर्ट के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को अमरूद का सेवन सुबह खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद होगा। ये ना केवल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखेगा बल्कि पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी राहत दिलाने का काम करेगा। 

डायबिटीज के मरीजों को चाय की इच्छा मारने की जरूरत नहीं, ये स्पेशल चाय देगी स्वाद के साथ साथ सेहत भी

अमरूद के पत्ते भी हैं फायदेमंद

डायबिटीज के मरीज अमरूद खाने के अलावा उसकी पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी पत्तियां भी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा और इंसुलिन रेसिस्टेंस की परेशानी को भी कम करेगा। इसके अलावा आप इन पत्तियों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अमरूद की 5-6 पत्तियों को अच्छे से धो लें। उसके बाद 2 गिलास पानी में इन पत्तियों को डालकर करीब 10 मिनट तक उबालें। अब पानी को छान लें। इसके बाद इस चाय का सेवन करें।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

दुबलेपन से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये 10 सुपरफूड्स, जल्द बढ़ेगा वजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।