1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुबलेपन से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये 10 सुपरफूड्स, जल्द बढ़ेगा वजन

दुबलेपन से परेशान हैं तो डाइट में शामिल करें ये 10 सुपरफूड्स, जल्द बढ़ेगा वजन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 22, 2022 12:17 pm IST,  Updated : Jan 22, 2022 12:44 pm IST

अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं तो आप डाइट में इन चीजों को शामिल करें। इन चीजों को शामिल करके आप दुबलेपन से छुटकारा पा सकते हैं साथ ही इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स- India TV Hindi
वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स Image Source : FREEPIK

Highlights

  • दुबलेपन लोग अपनी डाइट में आलू जरूर शामिल करें।
  • अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो डाइट में किशमिश को शामिल करें।

कुछ लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका बढ़ा हुआ वजन कोशिशों के बावजूद घट क्यों नहीं रहा, वहीं कुछ लोग दुबलेपन से परेशान रहते हैं। जितना वजन घटाना सबसे बड़ी टेंशन है ठीक वैसे ही वजन बढ़ाना उतना ही मुश्किल। दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता है। जरूरत से ज्यादा पतले होना शरीर के लिए नुकसानदेह है। ऐसे लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है जिसकी वजह से वो जल्दी बीमार हो जाते हैं।

कई बार दूबलेपन की वजह से उन्हें अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की कई बार लोग उन्हें देखकर ये भी सवाल कर बैठते हैं कि तुम कुछ खाते क्यों नहीं हो। ऐसे अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से परेशान हैं तो आप डाइट में इन चीजों को शामिल करें। इन चीजों को शामिल करके आप दुबलेपन से छुटकारा पा सकते हैं साथ ही इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। 

डायबिटीज पेशेंट खाली पेट करें इस हर्ब का सेवन, जल्द कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर

केले के साथ दूध

दूध और केले का सेवन आपकी वजन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही रोजाना  3-4 केले खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। केले को आप दूध या दही के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप नाश्ते में बनाना शेक भी बनाकर पी सकते हैं। इससे वजन तेजी से बढ़ता है और आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखेगा साथ ही ये प्रोटीन सेप्‍लीमेंट की तरह भी काम करता है। 

आलू

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स
Image Source : FREEPIKवजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स

दुबलेपन लोग अपनी डाइट में आलू को जरूर शामिल करें। आलू में कार्बोहाइड्रेट और कॉम्प्लेक्स शुगर भरपूर मात्रा में होता है। सबसे खास बात ये है कि आप इसे हर सब्जी के साथ मिलाकर खा सकते हैं। ये वजन बढ़ाने काफी असरदार है। 

अंडा
वजन बढ़ाने के लिए अंडा एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें फैट, प्रोटीन और कैलोरी अधिक मात्रा में होती है। अगर आप अंडे को उबालकर रोजाना खाएंगे तो आपका वजन बढ़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि कच्चे अंडे का सेवन ना करें।

किशमिश 
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो डाइट में किशमिश को शामिल करें। रोजाना कम से कम एक मुट्ठी किशमिश जरूर खाएं। इससे आपका बढ़ेगा। इसके अलावा आप किशमिश और अंजीर को रात में भिगोकर सुबह खा सकते हैं। ऐसा करने से भी आपका वजन बढ़ेगा। 

पीनट बटर 
पीनट बटर भी आपकी वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिम ट्रेनर भी वजन बढ़ाने के लिए पीनट बटर के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। आप इसे नाश्ते में ब्रेड या फिर रोटी में लगाकर खा सकते हैं।

पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण, इन तरीकों से मिलेगी राहत

दूध के साथ खाएं बादाम
वजन बढ़ाने के लिए डाइट में बादाम को शामिल करें। इसके लिए आप रात में 3 से 4 बादाम पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे पीसकर एक गिलास दूध में मिलाकर इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

घी

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स
Image Source : FREEPIKवजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो घी सबसे पुराना तरीका है। इसके लिए आप खाने में घी और चीनी का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैलोरी और फैट काफी मात्रा में पाया जाता है। जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। 

काले चने
वजन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में चने को जरूर शामिल करें। ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसके लिए आप रात में चने को भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसका सेवन करें। ये वजन बढ़ाने में मदद करता है। 

खजूर, अंजीर और बादाम
वजन बढ़ाने के लिए आप रोजाना बादाम, खजूर और अंजीर वाला दूध का सेवन करें।  इसके लिए आप 3-4 बादाम, खजूर और अंजीर को दूध में मिलाकर उबाल लें। अब रोजाना इस दूध को  रात में सोने से पहले पिएं। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

पेट के बल सोने के नुकसान, जानिए सोने की सही तरीका जिससे दूर होती हैं कई बीमारियां

ओट्स और दलिया
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दूध-ओट्स या दूध-दलिया का भी सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें फुल फैट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपका वजन बढ़ाने में मदद करेगा साथ ही इससे शरीर को ताकत भी मिलती है। 

सोयाबीन

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स
Image Source : FREEPIKवजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स

सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। वजन बढ़ाने के लिए आप सोयाबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नाश्ते में सोयाबीन का सेवन करें। ऐसा करने से वजन बढ़ता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।