1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दूध से मिल्क पाउडर बनाने का आसान तरीका, बिना मशीन के करें तैयार, महीनों खराब नहीं होगा

दूध से मिल्क पाउडर बनाने का आसान तरीका, बिना मशीन के करें तैयार, महीनों खराब नहीं होगा

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 09, 2026 06:00 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 06:00 am IST

मिल्क पाउडर का इस्तेमाल चाय बनाने, मिठाई बनाने या कई तरह की दूसरी डिश बनाने में किया जाता है। वैसे तो बाजार में मिल्क पाउडर मिल जाता है। लेकिन आप चाहें तो घर में भी इसे बना सकते हैं। आइये जानते हैं दूध से मिल्क पाउडर बनाने का तरीका।

दूध से मिल्क पाउडर कैसे बनाएं- India TV Hindi
दूध से मिल्क पाउडर कैसे बनाएं Image Source : INDIA TV

अगर आपको मीठा खाने का शौक है तो आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल जरूर करते होंगे। मिल्क पाउडर से कई तरह की डिश बनाकर खा सकते हैं। ज्यादातर लोग बाजार से मिल्क पाउडर खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आपको घर पर दूध से मिल्क पाउडर बनाने का तरीका बता रहे हैं। बिना मशीन के आप दूध से मिल्क पाउडर बना सकते हैं। इसे कई महीनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। आइये जानते हैं दूध से घर पर मिल्क पाउडर कैसे बनाएं?

दूध से मिल्क पाउडर बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- मिल्क पाउडर बनाने के लिए आपको 1 लीटर फुल क्रीम दूध लेना है। दूध को एक भारी तली की कड़ाही में डालकर गर्म करें। अब दूध को 1 उबाल आने तक पकाएं। दूध को उबाल आने के बाद गाढ़ा होने तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं। दूध में ज्यादा मलाई नहीं बनने देनी है और न ही साइड में आने वाली मलाई को बहुत ज्यादा दूध में मिलाना है। जब दूध हल्का रबड़ी जैसा गाढ़ा हो जाए तो गैस की फ्लेम बंद कर दें। अब दूध को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब तैयार दूध को 2-3 बड़ी प्लेट में पतली-पतली लेयर में फैला दें। अब दूध को 6-7 घंटे के लिए खुला ही पंखे की हवा में रख दें। इससे दूध सूख जाएगा। अब दूध को एक बार किसी कलछी से पलट दें।

दूसरा स्टेप- तैयार दूध को 1 दिन के लिए धूप में सुखा दें। इससे दूध अच्छी तरह सूख जाएगा जिसे आप आसानी से पीस सकते हैं। धूप में सूखने के बाद दूध रोटी जैसे टुकड़ों में बदल जाएगा। अगर धूप तेज है तो ये 1 दिन में ही सूख जाता है। दूध अच्छा सूखना चाहिए। अब मिल्क पाउडर में थोड़ी मिठास के लिए 1 लीटर दूध का पाउडर बनाते वक्त 100 चीनी पीसकर मिलानी होगी। 

तीसरा स्टेप- चीनी को पीसकर पाउडर बना लें और बारीक छन्नी से छान लें। अब जार में सूखा हुआ दूध डालें और उसे बीच-बीच में रोकते हुए मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। मिक्सी को लगातार चलाने से बचें इससे पाउडर में घी आ सकता है। इसलिए बीच-बीच में इसे मिक्स करते हुए बारीक पाउडर पीस लें। अब चीनी के साथ एक बार फिर मिल्क पाउडर को छान लें। इसे आप किसी एयरटाइट डब्बे में बनाकर स्टोर कर लें।

चौथा स्टेप- आप चाहें तो मावा बनाकर उसे सुखा लें। सूखे हुए मावा को पीसकर मिल्क पाउडर बना लें। इस तरह तैयार किया मिल्क पाउडर लंबे समय चलता है। आप इसे फ्रिज में रखकर 3 से महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल किसी भी मिठाई में कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल