1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ 1 चम्मच घी में कढ़ाई भरकर मखाने भूनने का आसान तरीका, एकदम क्रंची और स्वादिष्ट, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सिर्फ 1 चम्मच घी में कढ़ाई भरकर मखाने भूनने का आसान तरीका, एकदम क्रंची और स्वादिष्ट, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 09, 2025 11:28 am IST,  Updated : Dec 09, 2025 11:28 am IST

How To Roast Makhana In Ghee: मखाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। मखाना कैल्शियम और प्रोटीन का भंडार है। भुने हुए मखाने स्वाद में भी लाजवाब लगते हैं। 1 चम्मच घी में मखाने भूनने का ये तरीका अपनाएं।

घी में मखाना भूनने का तरीका- India TV Hindi
घी में मखाना भूनने का तरीका Image Source : INDIA TV

भुने हुए मखाने खाना लोगों को खूब पसंद होता है। अगर मखाने में हल्का नमक और काली मिर्च डालकर खाएं तो स्वाद और बढ़ जाता है। हेल्दी स्नैक्स में मखाना नंबर 1 माना जाता है। वजन घटाने वालों के लिए मखाना बेस्ट फूड है। व्रत में मखाना आसानी से खा सकते हैं। बच्चों को मखाने का स्वाद खूब पसंद आता है। मखाना अगर अच्छी तरह भुना हो तो सुपर क्रंची बन जाते हैं। घी में भुने मखाने का स्वाद लाजवाब होता है। आप सिर्फ 1 चम्मच देसी घी में पूरी कढ़ाई भरकर मखाना भून सकते हैं। इसके लिए नोट कर लें मखाना भूनने का ये आसान तरीका।

घी में मखाना भूनने का तरीका

घी में भुने मखाने का स्वाद बहुत अच्छा लगता है। इससे मखाने में अलग ही खुशबू आती है। हालांकि मखाना घी सोखने वाला ड्राई फ्रूट है। कितना भी घी डाल लो मखाना पूरा घी पी जाता है। ज्यादा घी डालने से मखाने भारी हो जाते हैं और जिस उद्देश्य से आप मखाना खा रहे हैं वो पूरा नहीं हो पाता है। इसके लिए मखाने को बहुत कम घी में भूनकर तैयार कर लें। सिर्फ 1 चम्मच घी में मखाना भूनने के लिए आप एक बड़ी कड़ाही में मखाना डालें। अब मखाने को लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर भून लें। जब मखाना 90 प्रतिशत भुन जाएं तो इसमें ऊपर से अब 1 बड़ा चम्मच देसी घी डाल दें। मखाने को चलाते हुए पूरे में घी को अच्छी तरह से फैला दें। इससे मखाने की ऊपर की परत पर घी लग जाएगा। मखाने पर तुरंत ही नमक और काली मिर्च छिड़क दें। 2-3 मिनट के लिए और मखाने को भून लें जिससे घी मखाने के अंदर चला जाए। गैस की फ्लेम बंद कर दें और मखाने को ठंडा होने पर किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें। 

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं मखाना

इस तरीके से भुने हुए मखाने खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। खास बात ये है कि मखाना भूनने में ज्यादा घी तेल भी नहीं लगता है। वजन घटाने वाले लोग इस तरह मखाना भूनकर खा सकते हैं। इस तरह भुने मखाने लंबे समय तक क्रंची बने रहते हैं। नाश्ते में या स्नैक्स में इस तरह भुने मखाने आप आसानी से खा सकते हैं। चाय के साथ खाने के लिए मखाना बेस्ट स्नैक है। मखाना लो कैलोरी और हाई फाइबर फ्रूड है जिससे तेजी से वजन कम होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल