1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ओट्स की ये ग्लूटेन फ्री रोटी वजन कम करने वालों से लेकर डायबिटीज तक के मरीजों के लिए है बेस्ट, जानें कैसे बनाएं

ओट्स की ये ग्लूटेन फ्री रोटी वजन कम करने वालों से लेकर डायबिटीज तक के मरीजों के लिए है बेस्ट, जानें कैसे बनाएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 04, 2026 08:38 am IST,  Updated : Jun 04, 2026 10:14 am IST

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या आपका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है तो अपनी डाइट में ओट्स की इस रोटी को ज़रूर शामिल करें। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं?

ओट्स की रोटी,- India TV Hindi
ओट्स की रोटी Image Source : YOUTUBE @N'OVEN - CAKE & COOKIES

अगर आपको ग्लूटेन से दिक्कत है, या आप अपनी सेहत का बहुत ज़्यादा ध्यान रखते हैं, या फिर आप ज़्यादा प्रोटीन वाली रोटी का कोई ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो ओट्स की रोटी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ओट्स की रोटी का सेवन करने से आपका वजन भी तेजी से कम होगा साथ ही यह रोटी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। हालांकि इसे बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। ग्लूटेन कम होने की वजह से इसकी रोटियां कड़क बन सकती हैं। लेकिन हम आपके लिए एक बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप फूली फूली और नरम रोटियां बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ओट्स की रोटियां 

ओट्स की रोटी बनाने के लिए सामग्री:

1 कप ओट्स का आटा, 1 कप पानी, 1 छोटा चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच नमक

ओट्स की रोटी बनाने का तरीका:

  • पहला स्टेप: ओट्स की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबाल लें। जब पानी उबलने लगे तब उसमें घी और नमक डालें और फिर ओट्स का आटा डाल दें।

  • दूसरा स्टेप: अब आटे को पानी में अच्छी तरह मिला लें। जब आटा पानी में अच्छी तरह से मिल जाए तब उसे ढककर 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें। ऐसा करने से रोटियां नरम और मुलायम बनती हैं।

  • तीसरा स्टेप: तय समय के बाद, अब इसे अच्छी तरह गूंथकर एक मुलायम आटा तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि ये आटा ग्लूटेन फ्री होता है इसलिए बहुत जल्दी कड़क हो सकता है इसलिए आटा एकदम नरम गूंथें।

  • चौथा स्टेप: अब आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बना लें और फिर उनकी रोटियाँ बेल लें। हालांकि, कई बार इसकी रोटियां बेलना मुश्किल होता है। ऐसे में एक प्लेट पर आटे की लोई लेकर उसपर बटर पेपर रखें और फिर बेलन से रोटियां बेल लें।

  • पांचवां स्टेप: अब रोटियों को दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें। आपकी नर्म और ग्लूटेन फ्री रोटियां बनकर तैयार है। रोटियां बनाने के बाद उसमें ज़रा सा घी लगाएं। इससे रोटियां और नरम हो जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल