Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाली पेट हींग का इस्तेमाल करने से दूर होंगी पेट से जुड़ी ये समस्याएं, इन बीमारियों में भी है फायदेमंद, ऐसे करें सेवन

खाली पेट हींग का इस्तेमाल करने से दूर होंगी पेट से जुड़ी ये समस्याएं, इन बीमारियों में भी है फायदेमंद, ऐसे करें सेवन

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Feb 20, 2023 01:15 pm IST, Updated : Feb 20, 2023 01:15 pm IST

भारतीय किचन में हींग का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में किया जाता है। हींग में मौजूद गुण शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में भी फायदेमंद माने जाते हैं।

Hing khane ke fayde- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Hing khane ke fayde

हमारे किचन में हींग का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। हींग के सेवन से कई बीमारियों से आपको आसानी से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद गुण अपच, पेट में गैस और कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। खाली पेट हींग खाने के फायदे भी अनेकों हैं। अगर आप पेट से जुड़ी समस्या और डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो खाली पेट हींग आपके लिए बेहद असरदार साबित होगा। हींग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन दर्द दूर करने के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।चलिए आपको बताते हैं खाली पेट हींग का सेवन करने से किन बीमारियों से छुटकारा मिलता है। 

इन समस्याओं में है कारगर 

पाचन के लिए फायदेमंद

अगर आप पेट से जुड़ी बीमारियों और समस्याओं से परेशान हैं तो हींग का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। हींग में मौजूद औषधीय गुण अपच की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। खाली पेट एक चुटकी हींग खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलेगा। अपच या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर हींग का सेवन करते हैं।

पेट दर्द में फायदेमंद 

हींग का सेवन पेट के लिए बेहद असरदार साबित हुआ है। हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करते हैं। कई बार पेट में दर्द गैस या ब्लोटिंग की वजह से होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चुटकी भर हींग का सेवन खाली पेट करना फायदेमंद माना जाता है।

चूहे कुतरने लगे हैं घर के कपड़े, उनके आतंक से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू नुस्खें का करें इस्तेमाल

ब्लड प्रेशर करता है रेगुलेट

अगर आपका ब्लड प्रेशर भी हाई हो जाता है तो  हींग का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। हींग शरीर में ब्लड क्लॉट को रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।  रोजाना सुबह के समय हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदा मिलता है। हालांकि इसका सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर से एक बार कंसल्ट ज़रूर करें।

सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मड थेरेपी का नहीं है कोई जवाब, स्किन पर लगाते ही देखें कमाल

सिरदर्द में फायदेमंद

आमतौर पर लोगों को सिरदर्द की शिकायत होती है। अगर आप भी हर दूसरे दिन इस परेशानी से दो चार होते हैं तो हींग का खाली पेट सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द की समस्या को छू मंतर करती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लेकर हींग का सेवन कर सकते हैं।

उबले हुए चावल का पानी इन बीमारियों में करता है संजीवनी बूटी की तरह काम, फायदे जानकार चौंक जाएंगे आप

इन जूस को पीने से नस नस में बढ़ेगी खून की मात्रा, एनीमिया सहित इन बीमारियों की होगी छुट्टी

 

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement