1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिमाग जैसे दिखनेवाले इस ड्राई फ्रूट का सुबह के समय सेवन करने से मिलेंगे अनगिनत फायदे, कंप्यूटर से भी तेज दौड़ेगा ब्रेन

दिमाग जैसे दिखनेवाले इस ड्राई फ्रूट का सुबह के समय सेवन करने से मिलेंगे अनगिनत फायदे, कंप्यूटर से भी तेज दौड़ेगा ब्रेन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 17, 2023 05:09 pm IST,  Updated : Mar 17, 2023 05:20 pm IST

अखरोट के सेवन से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। खासतौर पर सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन काफी हेल्दी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ असरदार लाभ के बारे में।

akhrot khane ke fayde- India TV Hindi
akhrot khane ke fayde Image Source : FREEPIK

अखरोट स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट पाए जाते हैं जो ब्रेन को तेज कर सकते हैं। इसके साथ ही यह कई मेमोरी पावर को बूस्ट करता है। साथ ही थायराइड जैसी समस्याओं को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है। सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। एक सर्वे के अनुसार, जो लोग अपनी उम्र के 60 से 80 वर्ष के बीच अखरोट का सेवन करते हैं, उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना कम होती है। अखरोट के सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैँ। चलिए आपको बताते हैं सुबह खाली पेट अखरोट खाने के फायदे-

​कैंसर का खतरा करे कम

अखरोट में फाइटोस्टेरॉल, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं जो ट्यूमर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं और प्रोस्टेट और स्तन कैंसर जैसे विभिन्न प्रकार के कैंसर की संभावना को भी रोकते हैं। अखरोट का सेवन करने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। अखरोट में पाई जाने वाली पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाया जाता है जो कैंसर से सुरक्षित रखने में आपकी मदद करता है।

पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ इन बीमारियों में भी खीरा दिखाता है लाजवाब असर, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

हड्डियां बनाएं मजबूत 

रोजाना भीखे अखरोट का सेवन करने से हड्डियों और दांतों की मजबूती को बढ़ाई जा सकती है। इसमें मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड हड्डियों की मजबूती को बढ़ा सकते हैं। 

वजन करे कम

भीगे अखरोट का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन की अधिकता वजन को कम करता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन कंट्रोल करता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

लीवर डैमेज होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये खतरनाक संकेत, ऐसे करें अपना बचाव

खाली पेट इन चीज़ों का सेवन करने से आंतों का हो जाता है बुरा हाल, पेट में मच जाता है बवंडर

इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए छाछ है मीठा पॉइज़न, धीरे-धीरे शरीर को कर देता है खोखला, आज से ही बंद करें पीना

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल