1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अप्पे बनाने के लिए 1 कप रवा में कितना दही डालना चाहिए? नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अप्पे बनाने के लिए 1 कप रवा में कितना दही डालना चाहिए? नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 23, 2026 04:43 pm IST,  Updated : May 23, 2026 04:43 pm IST

शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन कर रहा है तो अप्पे बना सकते हैं। चलिए जानते हैं अप्पे बनाने के लिए एक कप रवा में कितना दही मिलाएं और कैसे बनाएं

अप्पे रेसिपी- India TV Hindi
अप्पे रेसिपी Image Source : INDIA TV

सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ हल्का, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला बनाना चाहते हैं, तो रवा से बने सॉफ्ट और स्पंजी अप्पे एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। लेकिन कई बार सही मात्रा में दही और पानी न डालने की वजह से अप्पे सख्त या चिपचिपे बन जाते हैं। परफेक्ट अप्पे बनाने के लिए 1 कप रवा में सही मात्रा में दही मिलाना बेहद जरूरी होता है, तभी बैटर अच्छी तरह फर्मेंट होकर मुलायम अप्पे तैयार करता है। अगर आप भी घर पर बाजार जैसे नरम और स्वादिष्ट अप्पे बनाना चाहते हैं, तो नोट कर लें 1 कप रवा में कितना दही डालना चाहिए और क्या है इसकी आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।

अप्पे बनाने के लिए 1 कप रवा में कितना दही डालें?

1 कप रवा (सूजी) में लगभग ½ कप दही डालना सबसे सही माना जाता है। इससे बैटर अच्छी तरह तैयार होता है और अप्पे नरम व स्पंजी बनते हैं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर बैटर की मीडियम कंसिस्टेंसी रखें।

अप्पे बनाने के लिए सामग्री

1 कप रवा (सूजी), आधा कप दही, आधा कप पानी (जरूरत अनुसार), नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा, बारीक कटी प्याज, गाजर, हरी मिर्च और धनिया, तेल

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • पहला स्टेप: अप्पे बनाने के लिए, एक बड़े बाउल में रवा और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद बैटर बना लें। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाएं, और अगर पतला हो जाए तो थोड़ा रवा डालकर 5 मिनट रख दें।

  • दूसरा स्टेप: बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि रवा अच्छी तरह फूल जाए। अप्पे बनाने से ठीक पहले बैटर में ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। इससे अप्पे फूले-फूले बनेंगे।

  • तीसरा स्टेप: अब इसमें नमक, हरी मिर्च, धनिया और पसंदीदा सब्जियां डालें।अप्पे पैन गर्म करें और हर सांचे में थोड़ा तेल डालें। बैटर भरकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल