1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पंजाबी ढाबा स्टाइल वाला आलू का पराठा कैसे बनाएं, स्वाद में जबरदस्त, बेहद आसान है रेसिपी

पंजाबी ढाबा स्टाइल वाला आलू का पराठा कैसे बनाएं, स्वाद में जबरदस्त, बेहद आसान है रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 28, 2025 09:30 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 09:30 pm IST

Aloo ka paratha recipe: क्या आपको आलू के पराठे खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको आलू का पराठा बनाने के लिए पंजाबी ढाबा स्टाइल वाली इस रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

पंजाबी ढाबा स्टाइल वाला आलू का पराठा- India TV Hindi
पंजाबी ढाबा स्टाइल वाला आलू का पराठा Image Source : COOK WITH LUBNA/YT

पंजाबी ढाबा स्टाइल वाले आलू के पराठे की बात ही कुछ और होती है। अगर सर्दियों के मौसम में आप भी पंजाबी ढाबा स्टाइल वाले आलू के पराठे का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको इस रेसिपी को नोट कर लेना चाहिए। इस रेसिपी के लिए आपको 2 कप गेहूं का आटा, एक टी स्पून नमक, 4 बॉइल्ड आलू, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक टी स्पून कटी हुई हरी मिर्च, हाफ टी स्पून हल्दी पाउडर, एक टी स्पून जीरा पाउडर, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक टी स्पून धनिया पाउडर, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टेबल स्पून हरा धनिया, एक टी स्पून अमचूर पाउडर और नमक चाहिए होगा।

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको आटे को अच्छी तरह से गूंथ लेना है। इसके बाद आपको आलू को बॉइल कर लेना है।

दूसरा स्टेप- अब बॉइल्ड आलू को छीलकर मैश कर लीजिए। ध्यान रहे कि आलू को ज्यादा देर तक ठंडा होने के लिए नहीं छोड़ना है, जब आलू थोड़े गर्म हों, तभी उन्हें छीलकर मैश करना है।

तीसरा स्टेप- एक कटोरे में मैश्ड आलू, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, नमक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर निकाल लीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको इन सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिला लेना है। आलू के पराठे के लिए मसाला तैयार है।

पांचवां स्टेप- आटे से एक लोई बनाकर बेल लीजिए और फिर इसमें तेल लगाकर थोड़ा सा नमक और लाल मिर्च पाउडर ऊपर से बुरक दीजिए।

छठा स्टेप- अब आपको पराठे में आलू का मसाला भरना है। पराठे में थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर एक बार फिर से इसे हल्के हाथों से बेल लीजिए। 

सातवां स्टेप- तवे को गर्म कर इसमें थोड़ा सा तेल या फिर घी लगा लीजिए। आपको आलू के पराठे को दोनों साइड से तब तक सेकना है जब तक इसका कलर गोल्डन न हो जाए।

आठवां स्टेप- आलू के पराठे को बीच-बीच में दबाते रहें जिससे पराठा अच्छी तरह से पक जाए। गर्मागर्म पंजाबी ढाबा स्टाइल वाले आलू के पराठों को चाय के साथ सर्व कर इसका लुत्फ उठाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल