1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चावल के लड्डू के बिना अधूरी है छठ पूजा, 10 मिनट में बनाएं यह मिठाई

चावल के लड्डू के बिना अधूरी है छठ पूजा, 10 मिनट में बनाएं यह मिठाई

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 17, 2023 06:00 am IST,  Updated : Nov 17, 2023 06:00 am IST

छठ पूजा में ठेकुआ और चावल के लड्डू को विशेष रूप से बनाया जाता है। चावल के लड्डू बहुत ही टेस्टी मिठाई है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। जानें इसे कैसे बनाया जाता है।

Chawal ke laddu- India TV Hindi
Chawal ke laddu Image Source : FREEPIK

17 नवंबर 2023 से छठ का व्रत शुरू हो जाएगा। नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो जाती है।  नहाय खाय के दिन व्रती महिलाएं स्नान, पूजा कर के सात्विक भोजन ग्रहण करती है। इस दिन दिन लौकी की सब्जी और भात (चावल) खाया जाता है। वहीं 18 नवंबर को खरना है इस दिन महिलायें खीर खाकर अपना व्रत तोड़ती हैं। 19 नंवबर के दिन शुरू होगा संध्या अर्घ। इस दिन सुबह में छठ माता की प्रसाद के लिए ठेकुवा के साथ साथ चावल के लड्डू भी बनाए जाते हैं। चावल के लड्डू बहुत ही टेस्टी डिश है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। छठ पूजा में ठेकुआ और चावल के लड्डू को विशेष रूप से बनाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं आप चावल का लड्डू घर पर कैसे बनाएं

चावल के लड्डू की सामग्रीः

  • 2 कप कोई भी चावल
  • 3 कप पिसी हुई चीनी
  • 1/2 कप घी
  • सूखे मेवे, आवश्यकतानुसार

चावल का लड्डू बनाने की विधि:

चावल का लड्डू बनाने के लिए आप पहले उसे दो तीन घंटे भीगा लें और उसके बाद पानी को अच्छी तरह से छान सें। इसके बाद अब इस चावल को साफ़ जगह पर धूप में अच्छी तरह से सुखाएं। इसके बाद पैन को गैस पर रखकर उसमें चालव डालें औऱ धीमी आंच पर सूखाएं। जब चावल पूरी तरह सुखकर ठंडा हो जाए तब उसे मिक्सर में ग्राइंड कर लें। अब फिर कड़ाही में ग्राइंड किए हुए चावल को घी के साथ भून लें और इसमें शक्कर मिला लें।भूनने के बाद हल्का सा पानी मिला लें, ताकि लड्डू जैसा आकार आसानी से बनाया जा सके। और अब छठ का प्रसाद लड्डू बनकर आपके लिए तैयार हैं।

डिप्रेशन और मोटापे को हराकर मैच में की धमाकेदार वापसी, जानें क्या हैं मोहम्मद शमी की फिटनेस का राज

सर्दियों में एड़ियों से निकलने लगता है खून, चलना हो जाता है भारी, इन नुस्खों से मलाई की तरह हो जाएंगी कोमल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल