1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 2 कप पोहे से बनाएं स्वादिष्ट अप्पे, बेहद आसान है बनाना, फटाफट नोट करें रेसिपी

2 कप पोहे से बनाएं स्वादिष्ट अप्पे, बेहद आसान है बनाना, फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 20, 2026 01:38 pm IST,  Updated : May 20, 2026 01:38 pm IST

आमतौर पर पोहे का इस्तेमाल कई तरह की डिशेज बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने पोहे का अप्पे खाया है। यहां हम आपके लिए पोहे अप्पे की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

2 कप पोहे से बनाएं स्वादिष्ट अप्पे- India TV Hindi
2 कप पोहे से बनाएं स्वादिष्ट अप्पे Image Source : CANVA

शाम की चाय हो या सुबह का जल्दबाजी वाला नाश्ता, पोहे के अप्पे एक बेहतरीन, लाइट और हेल्दी ऑप्शन हैं। ये बाहर से क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट बनते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है। ज्यादातर घरों में पोहे से अलग अलग तरह की डिशेज बनाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने पोहे का अप्पे ट्राय किया है। यहां हम आपके लिए पोहे से बनने वाले अप्पे की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें अप्पे की रेसिपी। 

सामग्री

  • पोहा: 2 कप
  • सूजी (रवा): ½ कप (बाइंडिंग के लिए)
  • दही: ½ कप (हल्का खट्टा हो तो बेहतर)
  • पानी: आवश्यकतानुसार
  • बारीक कटी सब्जियां: 1 कप (प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च)
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • राई: 1 छोटा चम्मच
  • कढ़ी पत्ता: 7-8 
  • ईनो या बेकिंग सोडा: ½ छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: 2-3 चम्मच 

बनाने का तरीका

पोहा तैयार करें
सबसे पहले 2 कप पोहे को एक छलनी में डालकर पानी से 2 बार अच्छी तरह धो लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी छिड़क कर 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि पोहा एकदम सॉफ्ट हो जाए।

मिक्सी में पीसें
जब पोहा सॉफ्ट हो जाए, तो इसे मिक्सी के जार में डालें। साथ ही इसमें ½ कप सूजी, ½ कप दही और थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा और स्मूथ बैटर पीस लें।

सब्जियां और तड़का मिलाएं
तैयार बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें। अब इसमें अपनी पसंद की बारीक कटी सब्जियां प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालें। एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई और कढ़ी पत्ता चटकाएं और इस तड़के को बैटर में डाल दें। इससे अप्पे का स्वाद दोगुना हो जाता है। मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। 

ईनो मिलाएं
अब जब आप अप्पे बनाने जा रहे हों, तब बैटर में ½ छोटा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से 1 चम्मच पानी डालकर हल्के हाथों से एक ही दिशा में मिला लें। इससे बैटर एकदम फूल जाएगा।

अप्पे सेकें
अप्पे पैन को गैस पर गर्म करें और इसके सभी खानों में थोड़ा-थोड़ा तेल लगा लें। अब चम्मच की मदद से खानों में बैटर भरें। गैस की आंच को धीमा से मध्यम रखें और इसे ढककर 2-3 मिनट तक पकने दें। जब नीचे की सतह सुनहरी और क्रिस्पी हो जाए, तो ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाएं और इन्हें पलट दें। दूसरी तरफ से भी ढककर 2 मिनट के लिए सुनहरा होने तक सेक लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल