1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रूहअफजा से बनाएं फ्लेवर्ड श्रीखंड, दही से दूर भागने वाले भी स्वाद से खाएंगे, जानिए ये आसान समर रेसिपी

रूहअफजा से बनाएं फ्लेवर्ड श्रीखंड, दही से दूर भागने वाले भी स्वाद से खाएंगे, जानिए ये आसान समर रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 07, 2024 01:05 pm IST,  Updated : May 07, 2024 01:05 pm IST

Rooh Afza Shrikhand: गर्मियों में ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने का मन है तो आप रूहअफजा श्रीखंड बनाकर खा सकते हैं। बच्चों को श्रीखंड का स्वाद एकदम योगर्ट जैसा लगेगा। जानिए दही से कैसे बनाते हैं श्रीखंड और इसकी आसान रेसिपी?

Shrikhand Recipe- India TV Hindi
Shrikhand Recipe Image Source : INSTAGRAM

गर्मियों में डाइट में ठंडी और हल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए। तपती धूप से राहत पाने के लिए कुछ ठंडा खाने का मन करता है। दादी नानी के समय में गर्मी में रूहअफजा खूब पीते थे। आज हम आपको रूहअफजा से एक टेस्टी और ठंडा ड्रिंक बनाना बता रहे हैं। इससे भीषण गर्मी में भी आपका पेट ठंडा-ठंडा कूल रहेगा। श्रीखंड का ये फ्लेवर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा। इसे बनाना बेहद आसान है। जो बच्चे दही खाने से बचते हैं उन्हें गर्मी में दही खिलाने का ये अच्छा विकल्प है। मेहमानों को भी आप खाने के साथ रूहअफजा श्रीखंड सर्व कर सकते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं रूहअफजा श्रीखंड?

रूहअफजा श्रीखंड के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • दही करीब 500 ग्राम चाहिए 
  • आधा कप के करीब रूहअफजा  
  • एक छोटी चम्मच इलायची पाउडर 
  • सजाने के लिए पिस्ता बारीक कटे 

रूहअफजा श्रीखंड की रेसिपी

  1. दही को एक सूती कपड़े में बांध लें और इसे करीब 4-5 घंटे के लिए लटका दें।

  2. इस तरह दही का सारा पानी बाहर निकल जाएगा और दही एकदम पनीर की तरह गाढ़ा हो जाएगा।

  3. अब दही को किसी बाउल में डालकर हल्का क्रीमी होने फेंटते रहें।

  4. दही में रूहअफजा और इलायची पाउडर मिलाएं अच्छी तरह से फेंट लें।

  5. इसे करीब 4 घंटे तक फ्रिज में रखें जिससे श्रीखंड सेट हो जाए और इसका स्वाद बढ़ जाए।

  6. रूहअफजा श्रीखंड को जब सर्व करें तो इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता डाल दें और गार्निश करें।

  7. गर्मियों में पेट के लिए इस तरह बनाया हुआ श्रीखंड बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

  8. अगर आप अक्सर नॉर्मल श्रीखंड खाते हैं तो एक बार इस तरह बना हुआ रूहआफजा फ्लेवर का श्रीखंड जरूर ट्राई करें।

  9. आप इसी तरह कोई भी फ्लेवर का श्रीखंड बना सकते हैं। इससे आपका टेस्ट भी चेंज हो जाएगा।

  10. बच्चों को खाने के लिए इस तरह का श्रीखंड जरूर दें। इससे पेट ठंडा रहेगा और खाना आसानी से पच जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल