1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हरी मूंग दाल का चीला कैसे बनाएं? यहां से फटाफट नोट कर लें आसान सी रेसिपी

हरी मूंग दाल का चीला कैसे बनाएं? यहां से फटाफट नोट कर लें आसान सी रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 25, 2025 07:26 am IST,  Updated : Nov 25, 2025 07:26 am IST

Green Moong Dal Cheela Recipe: हरी मूंग की दाल खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे में अगर आप सुबह कुछ हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं तो सुबह नाश्ते में ट्राय करें हरी मूंगा का चीला। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

हरी मूंग दाल का चीला कैसे बनाएं- India TV Hindi
हरी मूंग दाल का चीला कैसे बनाएं Image Source : GOLDY'S TASTEFUL KITCHEN/YOUTUBE

Green Moong Dal Cheela Recipe: हरी मूंग का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। इसका सेवन लोग अलग अलग तरह से करते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राय करना चाहती हैं तो सुबह के नाश्ते में हरी मूंग दाल का चीला बना सकते हैं। हरी मूंग दाल का चीला स्वाद और सेहत दोनों का खजाना है। अगर आप हरी मूंग से चीला बनाना चाहती हैं तो यहां से फटाफट रेसिपी नोट कर सकती हैं। नोट कर लें सिंपस सी रेसिपी।

सामग्री

हरी मूंग दाल – 1 कप (4–5 घंटे भिगोई हुई)

अदरक – 1 इंच का टुकड़ा

हरी मिर्च – 1–2

जीरा – ½ चम्मच

नमक – स्वादानुसार

हल्दी – ¼ चम्मच

हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)

प्याज़ – 1 छोटा

तेल – चीला सेंकने के लिए

बैटर तैयार करें

मूंग दाल को पानी से निकालकर मिक्सर में डालें। अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा-सा पानी डालकर स्मूद या थोड़ा दरदरा घोल पीस लें। अब इसमें नमक, जीरा, हल्दी और कटा हरा धनिया मिलाएं। चाहें तो प्याज़ भी मिल सकती है।

चीला कैसे सेंकें

नॉन-स्टिक या कास्ट-आयरन तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं। एक करछी घोल तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं (डोसा की तरह)। ऊपर से हल्का तेल डालें और मध्यम आंच पर 2–3 मिनट पकाएं। चीला सुनहरा होने पर पलट दें और दूसरी तरफ भी सेंकें। जब दोनों तरफ हल्की कुरकुरी परत बन जाए, चीला तैयार है!

कैसे परोसें

हरी चटनी, इमली चटनी या दही के साथ आप इसे परोस सकत हैं। वहीं चाहे तो चीले में पनीर/सब्ज़ियों की स्टफिंग भी भर सकते हैं।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल