1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मेथी के पराठे की कड़वाहट होगी दूर बस आटा गूंथने से पहले मिला ले ये एक चीज, नोट करें रेसिपी

मेथी के पराठे की कड़वाहट होगी दूर बस आटा गूंथने से पहले मिला ले ये एक चीज, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 24, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 04:42 pm IST

मेथी के पराठे खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन कई बार इसका कड़वापन मुंह के ज़ायके को खराब कर देता है। ऐसे में चलिए जानते हैं मेथी के पराठे से कड़वापन कैसे दूर करें

मेथी के पराठे - India TV Hindi
मेथी के पराठे Image Source : YOUTUBE - @COOKING WITH CHEF ASHOK

सर्दियों के मौसम में मेथी के परांठे खाना हर किसी को खूब पसंद होता है। लेकिन कई बार मेथी की हल्की कड़वाहट स्वाद बिगाड़ देती है। अच्छी बात यह है कि एक छोटा-सा उपाय इस कड़वाहट को पूरी तरह कम कर देता है। बस आटा गूंधने से पहले आटे में ये एक चीज़ अगर मिला देंगे तो पराठों में कोई कड़वाहट नहीं होगी। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं?

मेथी के परांठे बनाने के लिए सामग्री:

ताज़ी मेथी 1 कप बारीक कटी हुई, गेहूं का आटा 2 कप, दही 2–3 बड़े चम्मच, हरी मिर्च 1–2 बारीक कटी, अदरक 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, हल्दी आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच, अजवाइन आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल/घी परांठा सेंकने के लिए

मेथी के परांठे बनाने की विधि: 

  • पहला स्टेप: एक बड़े बर्तन में आटा लें और इसमें दही डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएँ। आटा गूंधते समय थोड़ी सी दही मिलाने से मेथी का पराठा कड़वा नहीं लगता है। दही मेथी की कड़वाहट को संतुलित कर देता है और परांठे और भी मुलायम बनते हैं।

  • दूसरा स्टेप: आटा गूंथते समय उसमें मेथी, अजवाइन, अदरक, हरी मिर्च, मसाले और नमक डालें।  धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें और 10 मिनट ढककर रख दें।

  • तीसरा स्टेप: आटा गूंथने के बाद आटे की लोइयां बनाएं और परांठे बेल लें। अब गैस ऑन कर तवा गर्म करें, थोड़ा तेल/घी डालकर परांठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।

  • चौथा स्टेप: अब, इन परांठों को दही, अचार या सफेद मक्खन के साथ परोसें। अब मेथी के परांठे कड़वे नहीं, बल्कि बेहद स्वादिष्ट बनेंगे!

मेथी के फायदे

मेथी के परांठे स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं, सेहत के लिए भी उतने ही फायदेमंद होते हैं। मेथी में मौजूद फाइबर, आयरन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। मेथी में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन सुधारता है और कब्ज़ की समस्या दूर करता है। डायबिटीज़ वालों के लिए मेथी वाले परांठे एक अच्छा विकल्प है. मेथी की पत्तियों में आयरन व कैल्शियम होते हैं, जो हड्डियों और खून की कमी की समस्या को कम करने में सहायक रहते हैं।मेथी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की सेहत बेहतर रहती है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल