1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मी की छुट्टी कर देंगे ये होममेड मॉकटेल, मेहमान को सर्व करें ताजा फलों से बने ठंडे ड्रिंक्स, जानिए Mocktails की रेसिपी

गर्मी की छुट्टी कर देंगे ये होममेड मॉकटेल, मेहमान को सर्व करें ताजा फलों से बने ठंडे ड्रिंक्स, जानिए Mocktails की रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 18, 2025 10:49 am IST,  Updated : Mar 18, 2025 11:00 am IST

How To Make Mocktail: घर आए मेहमानों को कुछ बढ़िया ड्रिंक ऑफर करना चाहते हैं तो फटाफट नोट करें इन 3 मॉकटेल की रेसिपी। गर्मी में ठंडे-ठंडे मॉकटेल्स पीने में बहुत टेस्टी लगते हैं। आप इन्हें बड़ी आसानी से बना सकते हैं।

मॉकटेल रेसिपी- India TV Hindi
मॉकटेल रेसिपी Image Source : FREEPIK

होली खत्म होते ही गर्मी दस्तक देने लगती है। हल्की गर्मी आते ही कुछ ठंडा खाने और पीने का मन करने लगता है। ऐसे में चाय, कोल्डड्रिंक और मार्केट में मिलने वाले जूस की बजाय होम मेड मॉकटेल पीएं। मॉकेटल पीने में जितने टेस्टी लगते हैं इन्हें बनाना उतना ही आसान है। घर आए मेहमानों को जब आप ये मॉकटेल सर्व करेंगे तो आपकी मेहमाननवाजी एक अलग ही लेवल की दिखेगी। तो चलिए आपको बतातें हैं स्ट्रॉबेरी, नींबू और संतरे से बनने वाले तीन टेस्टी मॉकटेल जो बस 5 मिनट में तैयार हो जाते हैं।

घर में मॉकटेल बनाने की रेसिपी

स्ट्रॉबेरी मॉइतो- एक मिक्सी जार में करीब 5-6 स्ट्रॉबेरी, आधा नींबू का जूस, 5-6 पुदीने के पत्ते को आधा कप पानी मिलाकर अच्छी लीजिए। इसे किसी मलमल या छन्नी की मदद से गिलास में छानें। 

सर्विंग- अब इस गिलास में 2 पिंच नमक, 1 चम्मच पिसी चीनी या बूरा, और 2 चुटकी चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। बाकी बचे हुए गिलास को किसी ठंडी लेमन वाली कोल्ड ड्रिंक या सोडा से भरें और सर्व करें। डेकोरेशन के लिए ऊपर से कुछ पुदीने की पत्ती या एक स्लाइस स्ट्रॉबेरी की लगाएं।

ऑरेंज मॉइतो- करीब एक संतरे या कीनू को आधा नींबू का जूस, 5-6 पुदीने के पत्ते को आधा कप पानी मिलाकर अच्छी लीजिए। इसे किसी मलमल या छन्नी की मदद से गिलास में छानें।

सर्विंग- बाकी बचे हुए गिलास को किसी ठंडी ऑरेंज फ्लेवर वाली कोल्ड ड्रिंक या सिर्फ सोडा से भरें और सर्व करें। डेकोरेशन के लिए ऊपर से कुछ पुदीने की पत्ती या एक स्लाइस संतरे की लगाएं।

मसाला लेमनेड- एक गिलास में 1 नींबू का रस निचोड़ें साथ ही इस गिलास में 2 पिंच नमक, 1 चम्मच पिसी चीनी या बूरा, 5-6 पुदीने के पत्ते और आधा चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। 

सर्विंग- बाकी बचे हुए गिलास को आइस और पानी या सिर्फ चिल्ड सोडा से भरें और सर्व करें। डेकोरेशन के लिए ऊपर से कुछ पुदीने की पत्ती या एक स्लाइस नींबू की लगाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल