1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मी में जरूर खाएं भारती सिंह की पसंदीदा Pakhal Bhat, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है बेमिसाल

गर्मी में जरूर खाएं भारती सिंह की पसंदीदा Pakhal Bhat, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है बेमिसाल

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 22, 2026 03:48 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 03:48 pm IST

How to Make Pakhala Bhat: गर्मी के मौसम में लाइट और हेल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सुबह नाश्ते में आप पाखल भात ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। यहां जान लें भारती सिंह की पसंदीदा पाखल भात बनाने की रेसिपी।

गर्मी में जरूर खाएं भारती सिंह की पसंदीदा Pakhal Bhat- India TV Hindi
गर्मी में जरूर खाएं भारती सिंह की पसंदीदा Pakhal Bhat Image Source : KITCHEN AFFAIRS/YOUTUBE

गर्मी के मौसम में सुबह के नाश्ते में ऐसा क्या खाया जाए जो दिनभर एनर्जी देने का काम करे और पेट को भी ठंडक पहुंचाए, इस बात का जवाब हर घऱ की महिला तालाशती रहती हैं। लेकिन आखिरी में जाकर दिमाग वही सूजी, मूंग दाल के चीला, सैंडविच और आलू पराठा पर जाकर अटक जाता है। लेकिन गर्मी के मौसम में ऐसे चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है जो पेट को ठंडक पहुंचाए और बॉडी को हाइड्रेट रखने का भी काम करे। ऐसी ही एक डिश है जो मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की फेवरेट है। गर्मियों के मौसम में भारती सिंह की पसंदीदा ब्रेकफास्ट पखाला भात है। ये खाने में तो लाजवाब है ही, साथ ही पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। ये डिश सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। पखाला भात एक पारंपरिक डिश है जो ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में काफी लोकप्रिय है। गांव में लोगों की रोजमर्रा जिंदगी का ये अहम हिस्सा है।

भारती सिंह ने बताया कि गर्मी में पाखल भात खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। यह उबले हुए बासी चावल से बनाया जाता है। चलिए जानते हैं पाखल भात बनाने की आसान सी रेसिपी।

पाखल भात बनाने की सामग्री

  • 1 कटोरी उबले हुए चावल
  • 1 कप ठंडा पानी या दही
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1–2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
  • थोड़ी सी धनिया पत्ती

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए चावल लें और उसे पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें।
  • अगली सुबह इसमें थोड़ी सी दही मिलाएं। इसके बाद हरी मिर्च, बारी कटे प्याज डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें सरसों के दाने, हरी मिर्च, करी पत्ता, अदरक और हींग का तड़का लगाएं। सुबह नाश्ते में इसका सेवन करें। ये पेट को ठंडा रखेगा और दिनभर एनर्जी देने का काम करेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल