1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी राजस्थान की फेमस दही मिर्ची, फटाफट नोट करें रेसिपी

10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी राजस्थान की फेमस दही मिर्ची, फटाफट नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 05, 2026 12:36 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 12:36 pm IST

राजस्थान की 'दही वाली मिर्ची' न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि यह उन दिनों के लिए बेस्ट है जब घर में कोई सब्जी समझ न आ रही हो। यह तीखी, चटपटी और बनाने में बेहद आसान है। यहां हम दही मिर्च की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

राजस्थान की फेमस दही मिर्ची- India TV Hindi
राजस्थान की फेमस दही मिर्ची Image Source : ASHUS VEG DELICACIES/YOUTUBE

राजस्थान में कई ऐसी चीजें मिलती है जो अपने तीखे, चटपटे और देसी फ्लेवर के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां की कई डिशेज पेट भरने से ज्यादा टेस्ट बड्स के लिए बनाई जाती है। इन्हीं में से एक है दही मिर्ची। दही मिर्ची राजस्थान की फेमस डिशेज में से एक है। आपने मिर्च का अचार तो खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी दही मिर्ची खाया है। इसका स्वाद काफी अलग होता है। अगर आप भी राजस्थान की फेमस डिश का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी नोट कर सकते हैं।  

सामग्री 

  • हरी मिर्च: 200 ग्राम (कम तीखी वाली, गोल टुकड़ों में कटी हुई)
  • दही: 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
  • तेल: 2 बड़े चम्मच (सरसों का तेल बेस्ट है)
  • हींग: एक चुटकी
  • जीरा और राई: 1/2 छोटा चम्मच
  • सौंफ पाउडर: 1 बड़ा चम्मच 
  • धनिया पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार

बनाने का तरीका

मिर्च तैयार करें: सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर सुखा लें ।

तड़का लगाएं: एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें जीरा, राई और हींग का तड़का लगाएं।

मिर्च को भूनें: फिर हरी मिर्च डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें जब तक कि मिर्च थोड़ी नरम न हो जाए।

मसाले डालें: अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर और नमक डालें। मसालों को मिर्च के साथ 1 मिनट तक चलाएं।

दही का जादू: आंच को बिल्कुल धीमा कर दें और फेंटा हुआ दही डालें। दही डालते समय लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।

पकाएं: इसे तब तक पकाएं जब तक दही का पानी सूख न जाए और मसालों से तेल अलग होने लगे। फिर रोटी-पराठे के साथ इसका आनंद उठाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल