1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पोहा से बनता है इतना स्पंजी ढोकला कि बेसन वाला ढोकला खाना भूल जाएंगे, जानिए आसान रेसिपी

पोहा से बनता है इतना स्पंजी ढोकला कि बेसन वाला ढोकला खाना भूल जाएंगे, जानिए आसान रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 24, 2024 11:17 am IST,  Updated : Jun 24, 2024 11:17 am IST

Poha Dhokla Recipe: नाश्ता हो या फिर शाम का स्नैक्स, ढोकला ऐसी डिश है जो सभी को पसंद आती है। अभी तक आपने बेसन से बना ढोकला खाया होगा, लेकिन आज हम आपको पोहा से ढोकला बनाने का तरीका बता रहे हैं। जानिए पोहा से ढोकला बनाने की रेसिपी?

ढोकला रेसिपी- India TV Hindi
ढोकला रेसिपी Image Source : FREEPIK

सुबह के कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन होता है तो लोग पोहा बनाकर खा लेते हैं। अगर आप पोहा खाकर बोर हो गए हैं तो पोहा से ढोकला बना सकते हैं। जीं हा ये सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन पोहा से बेहद स्वादिष्ट और स्पंजी ढोकला बनता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। ढोकला खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। ये खाने में एकदम सॉफ्ट और लाइट होता है। पोहा से बना ढोकला एक बार खाएंगे तो बेसन से बना ढोकला खाना भूल जाएंगे। शाम को स्नैक्स या फिर सुबह नाश्ते में पोहा से बना ढोकला खा सकते हैं। जानिए क्या है ये स्पेशल रेसिपी?

पोहा से कैसे बनाएं ढोकला, जानिए रेसिपी

  1. पोहा से ढोकला बनाने के लिए आपको 1 कप पोहा की जरूरत होगी। इसके लिए 1 कप रवा यानि सूजी चाहिए।

  2. ढोकला में डालने के लिए 1 कप दही और 1/2 टी स्पून  बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक चाहिए।

  3. अब तड़के के लिए 1 टी स्पून तेल, 8-10 करी पत्ता, 3-4 हरी मिर्च कटी, 1 चुटकी हींग, 2 चुटकी राई, 1/2 टी स्पून हल्दी रंग के लिए।

  4. पोहे को साफ करके 2-3 बार पानी से धो लें और इसे करीब 2 घंटे भिगोकर रख दें।

  5. इसके बाद पोहे से एक्स्ट्रा पानी निकाल दें और मिक्सी में डालकर इसका स्मूद पेस्ट बना लें। 

  6. पोहे से तैयार पेस्ट को एक बाउल में निकाल और इसमें सूजी मिक्स कर लें।

  7. अब दही को फेंट लें और पोहा-सूजी वाले मिक्स में इसे मिला दें। इसमें नमक मिलाकर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। 

  8. अब मिश्रण को फेंट लें और बेकिंग सोडा इसमें मिक्स करे दें। थाली में तेल लगाकर मिश्रण को फैला दें।

  9. अब पानी को उबलने के लिए रख दें और उसमें ढोकला वाली प्लेट को रखकर 20-25 मिनट के लिए ढ़ककर रख दें।

  10. तैयार है स्वादिष्ट एकदम स्पंजी पोहा ढोकला बनकर जिसे ठंडा होने पर तड़का माकर खाएं।

  11. तड़का तैयार करने के लिए पैन में ऑयल डालें और गर्म होने पर राई, हींग, हरी मिर्च, हल्दी और करी पत्ते डाल दें।

  12. इसमें थोड़ा पानी डालें और आप मिठास के लिए 1 चम्मच चीनी भी डाल सकते हैं। 

  13. तड़का ढोकले की थाली में अच्छी तरह से फैला दें और फिर इसे चाकू से काटकर खाएं।

  14. पोहा से बना ये ढोकला बेसन से भी ज्यादा टेस्टी लगेगा। खास बात ये है कि ये काफी लाइट होता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल