1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सूजी, दही और प्याज से बनता है इतना टेस्टी चीला, खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे, जानिए रेसिपी

सूजी, दही और प्याज से बनता है इतना टेस्टी चीला, खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे, जानिए रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 08, 2024 01:11 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 01:11 pm IST

सूजी, दही और प्याज से इतना टेस्टी चीला बनता है कि इसके सामने अनियन रवा डोसा भी फेल लगेगा। मिनटों में ये रेसिपी तैयार हो जाती है। आप इसे नाश्ते में या फिर स्नैक्स में कभी भी बनाकर खा सकते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं सूजी दही चीला?

सूजी दही चीला रेसिपी- India TV Hindi
सूजी दही चीला रेसिपी Image Source : SOCIAL

आजकल जो लोग अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर अलर्ट रहते हैं वो बाहर का खाने से बचते हैं। घर में भी आप हेल्दी तरीके से कई तरह की मजेदार डिश बनाकर खा सकते हैं। नाश्ता हो या स्नैक्स चीला ऑलटाइम फेवरेट रेसिपी है। आप सूजी से फटाफट स्वादिष्ट चीला बना सकते हैं। सूजी दही और प्याद की मदद से इतना टेस्टी चीला बनता है कि आप 1-2 खाकर भी नहीं रुकने वाले हैं। बच्चों को भी ये चीला खूब पसंद आएगा। खास बात ये है कि इस चीला को खाने से आपको स्वाद भी मिल जाएगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा। आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट में भी आसानी से शामिल कर सकते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं सूजी और दही वाला चीला?

सूजी, दही चीला रेसिपी:

पहला 1- क बाउल में 1 कप सूजी लें। अब करीब आधा कप दही और इसमें आधा कप पानी मिलाकर फेंट लें। इस दही वाले मिक्सचर को सूजी  में मिलाकर इसे फूलने के लिए रख दें। आपको इसे करीब 20 मिनट के लिए भिगोकर रखना है।

पहला 2- अब चीला में डालने के लिए अपनी पसंद की कोई भी सब्जी काट सकते हैं। सब्जियों को बारीक चॉप कर लें। हम यहां सिर्फ प्याज और टमाटर डाल रहे हैं। दोनों चीजों को या तो बारीक चॉप कर लें या फिर कद्दूकस कर लें।

पहला 3- अब हरा धनिया और हरी मिर्च को बारीक काट लें। चीला में आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाएं। आधा चम्मच हल्दी, थोड़ा कुटी लाल मिर्च और आधा चम्मच गरम मसाला मिक्स कर दें।

पहला 4- सारी चीजों को दही और सूजी वाले बेटर में मिला लें और अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा हो तो इसमें पानी मिलाकर पतला कर लें। नमक अपने स्वादानुसार मिला लें।

पहला 5- एक डोसा पैन या तवा लें और उस पर गर्म होने पर घी लगा लें। अब इस बैटर में से चीला जैसा फैलाएं और सिकने दें। जब चीला एक साइड से सिक जाए तो पलट दें और फिर दूसरी साइड से भी सेंक लें। 

पहला 6- चीला जब दोनों ओर से अच्छी तरह से सिक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें और फिर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। बच्चों को भी इस चीला का स्वाद बहुत ही पसंद आएगा। आप इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल