1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर ही बनाएं बेल का टेस्टी शरबत, गर्मियों के मौसम में लू से भी बचाएगी ये बेहद आसान रेसिपी

घर पर ही बनाएं बेल का टेस्टी शरबत, गर्मियों के मौसम में लू से भी बचाएगी ये बेहद आसान रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 09, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 05:24 pm IST

क्या आपको भी गर्मियों में बेल का शरबत पीना अच्छा लगता है? अगर हां, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक की बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

बेल का शरबत- India TV Hindi
बेल का शरबत Image Source : SOCIAL

पुराने जमाने से गर्मियों के मौसम में बेल का शरबत पीने की सलाह दी जाती रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल के शरबत में विटामिन सी, विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक की रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। 

पहला स्टेप- बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल फल को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर इसे दो पीस में काट लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब आपको बेल के अंदर मौजूद गूदे को और बीज को अलग कर लेना है। इसके बाद गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

तीसरा स्टेप- गूदे को मिक्सर में डाल दीजिए। गूदे के साथ थोड़ा सा पानी एड कर इसे अच्छी तरह से पीस लीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको इस गूदे को एक गिलास में छान लेना है जिससे गूदा छन्नी में रह जाए और रस गिलास में निकल जाए।

पांचवां स्टेप- बेल के इस शरबत में मिठास एड करने के लिए शहद या फिर चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

छठा स्टेप- बेल के शरबत के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

आखिर में आप इस जूस में स्वाद के हिसाब से पानी भी मिला सकते हैं। बेल के इस शरबत को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए। अगर आप चाहें, तो बेल के शरबत में बर्फ के कुछ टुकड़ों को एड करके भी सर्व कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रेसिपी को फॉलो कर आप न केवल बेल के शरबत के टेस्ट का लुत्फ उठा पाएंगे बल्कि अपने शरीर को लू के प्रकोप से भी बचा पाएंगे। बेल का शरबत शरीर और सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल