1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सूजी का नहीं, बनाकर खाएं ज्वार का टेस्टी उपमा, नोट कर लीजिए पोषक तत्वों से भरपूर रेसिपी

सूजी का नहीं, बनाकर खाएं ज्वार का टेस्टी उपमा, नोट कर लीजिए पोषक तत्वों से भरपूर रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 21, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 03:57 pm IST

Jowar Upma Recipe: क्या आप भी सूजी का उपमा खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपको कम से कम एक बार ज्वार उपमा की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

ज्वार का उपमा- India TV Hindi
ज्वार का उपमा Image Source : HOMECOOKINGSHOW/YT

क्या आपने कभी ज्वार का उपमा खाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको ज्वार का उपमा बनाना सिखाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर ज्वार का उपमा बनाने के लिए आपको हाफ कप ज्वार, हाफ कप मन पसंद कटी हुई सब्जियां, 2 चम्मच मूंगफली के दाने, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, एक छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ, एक प्याज बारीक कटा हुआ, 2 हरी मिर्च कटी हुई, एक साबुत सूखी लाल मिर्च, 6-8 करी पत्ते, हाफ चम्मच राई और जीरा, तेल, स्वाद अनुसार नींबू का रस और नमक की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले ज्वार को धो लीजिए। इसके बाद रात भर के लिए ज्वार को पानी में भिगोकर रखिए।

दूसरा स्टेप- अगली सुबह कुकर में भीगा हुआ ज्वार, एक कप पानी, 1/4 टी स्पून नमक को मिला लीजिए और फिर ढककर तब तक पकने दीजिए जब तक 6 सीटी न आ जाएं।

तीसरा स्टेप- इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर इसमें राई डालिए। जब राई चटकने लगे, तभी इस तेल में कटी हुई हरी मिर्च, साबुत सूखी लाल मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज, करी पत्ते और मूंगफली के दाने भी डाल दीजिए।

चौथा स्टेप- आपको सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके लगभग एक मिनट तक इन्हें भून लेना है। इसके बाद आप इसमें गाजर, मटर, कॉर्न या फिर अपनी मन पसंद सब्जियों को भी काटकर एड कर सकते हैं।

पांचवां स्टेप- इस मिश्रण में चुटकी भर नमक मिलाकर सभी चीजों को 2 मिनट तक धीमी आंच पर भून लीजिए। इसके बाद उपमा में बारीक कटा हुआ टमाटर मिक्स कर लीजिए।

छठा स्टेप- उपमा में हाफ कप पानी मिलाएं और कढ़ाई को ढककर उपमा को 2 मिनट के लिए पकने दीजिए। अब बॉइल्ड ज्वार को भी उपमा में मिक्स कर लीजिए और कढ़ाई को ढककर लगभग 5-6 मिनट तक ज्वार के उपमा को पकने दीजिए।

सातवां स्टेप- आखिर में ज्वार के उपमा के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आपको इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का रस भी मिला लेना है।

अब आप गर्मागर्म ज्वार के उपमा के टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। ज्वार के उपमा में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोषक तत्वों से भरपूर ज्वार के उपमा का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल