1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस सूप को पीने से 1 महीने में 10 किलो वजन कम हो जाएगा, डाइटिशियन ने किया दावा, जान लें बनाने का तरीका

इस सूप को पीने से 1 महीने में 10 किलो वजन कम हो जाएगा, डाइटिशियन ने किया दावा, जान लें बनाने का तरीका

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 04, 2025 08:43 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 08:43 am IST

Weight Loss Soup Recipe: सर्दियों में वजन घटाने के लिए डाइट में सूप जरूर शामिल करें। सूप फाइबर से भरपूर होता है और लो कैलोरी होने की वजह से तेजी से मोटापा कम करता है। इस सूप को पीने से आप 1 महीने में 10 किलो तक वजन कम कर सकते हैं। जान लें बनाने का तरीका।

वजन घटाने वाला सूप- रेसिपी- India TV Hindi
वजन घटाने वाला सूप- रेसिपी Image Source : FREEPIK

मोटापा घटाने के लिए थोड़ा वर्कआउट, डाइट कंट्रोल और खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करना सबसे जरूरी है। इससे मोटापा तेजी से कम होगा। अगर डाइट में सूप शामिल करते हैं तो ये वेट लॉस के लिए बेस्ट है। आप डिनर में 1 बाउल सूप पीते हैं और रोटी चावल से दूर रहते हैं तो इससे तेजी से वजन कम होने लगेगा। इंस्टाग्राम पर डाइटिशियन शिखा सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक ऐसे सूप की रेसिपी बता रही हैं जिससे 1 महीने में आपका 10 किलो वजन कम हो जाएगा। अगर आप भी ये सूप पीते हैं तो यकीन मानिए वजन पर काफी जल्दी असर दिखने लगेगा। फटाफट नोट कर लें इस वेट लॉस सूप की रेसिपी।

वेट लॉस सूप रेसिपी

पहला स्टेप- सूप बनाने के लिए आपको 4 मीडियम साइज के टमाटर लेने हैं। टमाटर को ऊपर से हल्का कट लगा दें। पैन में 2 कप पानी गर्म करें इसमें टमाटर रख दें। साथ ही 2 साबुत लाल मिर्च, 4-5 लहसुन की कली और थोड़ा नमक डालकर ढक कर पकने दें। सूप में थोड़ा लेमन जेस्ट यानि नूंबी का छिलका इस्तेमाल करना है। तो नींबू को बिना काटे ही ऊपर से छिलका कद्दूकस कर लें।

दूसरा स्टेप- 1 इंच अदरक लें और उस टुकड़ों में काट लें। थोड़ा धनिया पत्ती और उसके डंठल भी ले लें और काट लें। टमाटर गल जाएं तो गैस बंद कर दें और टमाटर को छील लें। पैन में बचे हुए पानी में थोड़ा और पानी डालें। पानी में धनिया पत्ती, अदरक, कद्दूकस किया नींबू का छिलका और धनिया के डंठल भी डालकर पकने दें।

तीसरा स्टेप- टमाटर के छिलके हटा दें और इन्हें ठंडा होने पर मिक्सी में डालें साथ ही लहसुन और मिर्च भी डालकर बारीक पीस लें। अब पानी में टमाटर की प्यूरी मिला दें और थोड़ी देर और उबलने दें। सूप बनकर तैयार है आप इसे सर्व करते वक्त इसमें लो फैट पनीर या बॉइल्ड चिकन भी डाल सकते हैं। आप इसे ऐसे ही पी सकते हैं।

इस सूप को पीने के साथ कुछ बातों का भी ख्याल रखें। डिनर शाम को 7 बजे से पहले कर लें। रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें और पूरे दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीएं। बाहर के खाने से एकदम दूर रहें और खाने से मीठी चीजों को एकदम आउट कर दें। इसके साथ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करें तो आपका वजन 1 महीने में 10 किलो तक कम हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल