1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बची हुई खिचड़ी का क्या करें? ये सोचकर परेशान न हों, बनाएं ये 3 चीजें जिन्हें खाकर आप भी कहेंगे-वाह!

बची हुई खिचड़ी का क्या करें? ये सोचकर परेशान न हों, बनाएं ये 3 चीजें जिन्हें खाकर आप भी कहेंगे-वाह!

 Published : Sep 26, 2023 06:00 am IST,  Updated : Sep 26, 2023 06:00 am IST

बची हुई खिचड़ी की रेसिपी: बची हुई खिचड़ी को अक्सर लोग फेंक देते हैं। जबकि, ये हाई प्रोटीन और कार्ब्स से भरपूर फूड आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

leftover khichdi recipe- India TV Hindi
leftover khichdi recipe Image Source : SOCIAL

बची हुई खिचड़ी की रेसिपी: कुछ घरों में नियमित रूप से खिचड़ी बनती है। ऐसे में कई बार खिचड़ी ज्यादा बन जाती है और बच जाती है तो इसे फेंकना पड़ जाता है। हालांकि, कुछ लोग इसे खाने की कोशिश करते हैं पर लगातार खिचड़ी खाना भी आसान नहीं है। ऐसे में अगर आप खिचड़ी के साथ कुछ क्रिएटिव बदलाव करें तो कुछ हेल्दी चीजें तैयार हो सकती हैं। जैसे कि नाश्ता, स्कैन्स या लंच भी। तो, आप सोच रहे होंगे कि खिचड़ी (leftover khichdi recipe) से आप कैसे इन चीजों को तैयार कर सकते हैं, क्या है इनकी रेसिपी जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

बची हुए खिचड़ी से क्या बनाया जा सकता है-What can you make with leftover khichdi in hindi

1. खिचड़ी पराठा

बची हुई खिचड़ी से आप पराठा बना सकते हैं। आपको करना ये है कि बची हुए खिड़की को थोड़ा सा गाढ़ा कर लें और फिर इसे आटे में मिलाकर, पराठे का आटा गूंद लें। इस पराठे में आप अपनी तरफ से अजवाइन, हरी मिर्च, बारीक कटी लहसुन, अदरक और धनिया पत्ता डाल सकते हैं। थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं। अब नॉर्मल पराठे की तरह इसका पराठा बनाएं।

नहीं चखा होगा आपने प्याज से बनी इन 3 रेसिपी का स्वाद,खाते ही कहेंगे- वाह!

2. खिचड़ी इडली

बची हुए खिचड़ी से आप इडली बना सकते हैं। आपको करना ये है कि खिचड़ी को मिक्सर में चलाएं और इसमें थोड़ा सा सोडा या ईनो मिला लें। आप चाहें तो इसमें ऊपर से प्याज, गाजर और बाकी सब्जियां भी काटकर मिला सकते हैं। इसके बाद इस बैटर को कुछ देर ऐसे ही रहने दें। फिर नॉर्मल इडली की तरह इसे इडली वाले बर्तनों में डालकर बनाएं। ध्यान रखें कि खिचड़ी थोड़ी गाढ़ी होने चाहिए। 

leftover khichdi idli
Image Source : SOCIALleftover khichdi idli

गणेशोत्सव 2023: बप्पा को चढ़ाए जाते हैं नारियल से बनी ये 3 मिठाइयां भी, जानें इनकी रेसिपी

3. खिचड़ी से बनाएं टिक्की

खिचड़ी की टिक्की आप आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए पहले खिचड़ी का पानी पूरी तरह से खूखा लें। इसके बाद बेसन में मिलाकर इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। इसमें ऊपर से धनिया पत्ता, प्याज और हरी मिर्च काटकर मिला लें। थोड़ा सा अजवाइन और सरसों तेल मिलाएं। इसके बाद इसकी टिक्की तैयार करें और इसे तवे पर रख कर धीमी आंच पर पकाएं। इस दौरान थोड़ा-थोड़ा सा तेल आस-पास डालते रहें। अच्छे से पकाएं और फिर इसे सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल