1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 10 मिनट में बनाएं एकदम टेस्टी सब्जी, खाने वाले पहचान भी नहीं पाएंगे, प्रोटीन से है भरपूर

10 मिनट में बनाएं एकदम टेस्टी सब्जी, खाने वाले पहचान भी नहीं पाएंगे, प्रोटीन से है भरपूर

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 18, 2024 03:59 pm IST,  Updated : May 18, 2024 03:59 pm IST

Soya Granules Recipe: प्रोटीन से भरपूर सब्जी खानी है तो फटाफट सिर्फ 10 मिनट में ये टेस्टी सब्जी बना लें। घर आए मेहमानों के लिए हमेशा इस सब्जी को घर में रखें। सोया ग्रेनुअल से ये सब्जी तैयार होती है। जानिए ये खास रेसिपी।

soya granules recipe- India TV Hindi
soya granules recipe Image Source : SOCIAL

अगर आप रोज ही वही सब्जियां खा-खा कर बोर हो गए हैं तो कुछ नया ट्राई करें। हम आपको सोया ग्रेनुअल से बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनाना बता रहे हैं। इस सब्जी को खाने से आपका स्वाद बदल जाएगा और शरीर को भरपूर प्रोटीन भी मिलेगा। सोयाबीन बड़ी की सब्जी जिन्हें पसंद नहीं आती उन्हें ये सब्जी खूब टेस्टी लगेगी। खास बात ये है कि जब भी कोई सब्जी घर में मौजूद न हो आप इसे सिर्फ 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं सोया ग्रेनुअल की सब्जी।

सोया ग्रेनुअल की सब्जी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले आप सोया ग्रेनुअल को गर्म पानी में भिगो दें। आप इसे अच्छी तरह डुबाकर भिगोएं।

  • जब तक सोया ग्रेनुअल सोक हो रहे हैं आप इसके लिए सब्जियां काट लें।

  • 1 बड़ा प्याज को बारीक काट लें और 1 बड़ा टमाटर कट कर लें। 

  • थोड़ा अदरक और लहसुन को कूट लें या कद्दूकस कर लें।

  • सब्जी में डालने के लिए 1 हरी मिर्च काट लें और हरा धनिया बारीक कट कर लें।

  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और पहले हींग और जीरा डालें।

  • इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें।

  • अब तेल में प्याज और हरी मिर्च साथ में डालकर ब्राउन होने तक भूनें।

  • अब गैस की फ्लेम धीमी कर दें और इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें।

  • आप चाहें तो इसमें तीखी वाली लाल मिर्च भी एड कर सकते हैं।

  • अब कटे हुए टमाटर डालकर मीडियम फ्लेम पर मसाले को भून लें।

  • सोया ग्रेनुअल को पानी से निकाल लें और अच्छी तरह से धो ले।

  • अब ग्रेनुअल को अच्छी तरह किसी स्पून से दबाकर सारा पानी निकाल दें।

  • तैयार किए हुए मसाले में सोया ग्रेनुअल डाल दें और इसे चलाते हुए भूनते रहें।

  • अगर आपको थोड़ा क्रिस्पी स्वाद पसंद है तो इसे स्लो फ्लेम पर पकाएं।

  • जब लगे कि सब्जी से खुशबू आने लगी है तो कटा हरा धनिया डाल दें।

  • सोया ग्रेनुअल की टेस्टी सब्जी बनकर तैयार है इसे रोटी या पराठे से खाएं।

    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल