1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शुगर को भूल कर हफ्ते में 1 बार खाएं दही-जलेबी, जानें यूपी वालों के इस प्रसिद्ध नाश्ते में क्या है खास बात

शुगर को भूल कर हफ्ते में 1 बार खाएं दही-जलेबी, जानें यूपी वालों के इस प्रसिद्ध नाश्ते में क्या है खास बात

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 26, 2023 08:15 am IST,  Updated : Jan 26, 2023 08:15 am IST

दही जलेबी, यूपी के प्रसिद्ध शहर इलाहाबाद का नाश्ता है। इसे खाने से दिल और दिमाग दोनों खुश हो जाते हैं। क्यों, आइए हम आपको बताते हैं इस खास फूड कॉम्बिनेशन के बारे में।

Dahi_jalebi_benefits- India TV Hindi
Dahi_jalebi_benefits Image Source : FREEPIK

दही जलेबी खाने के फायदे: दही-जलेबी का नाम सुनते ही बहुत लोगों के मुंह से पानी आ जाता है। क्योंकि ये डिश या कहें फूड कॉम्बिनेशन है ही इतनी टेस्टी। जी हां, पता नहीं आपने दही-जलेबी खाई है या नहीं लेकिन, यूपी में आपको हर चौक पर इसे खाते हुए लोग मिल जाएंगे। दरअसल, दही जलेबी यूपी के प्रसिद्ध शहर इलाहाबाद का नाश्ता है और यहां लोग हर दिन सुबह इसे खाते हैं। अब तो लोग सेहत को देखते हुए इसे कम खाते हैं लेकिन, छुट्टी वाले दिन यहां लोगों का नाश्ता यही होता है। लेकिन, क्यों? आइए हम आपको बताते हैं इन दोनों को खाने के फायदे (dahi jalebi khane ke fayde)

दही जलेबी खाने के फायदे-Dahi jalebi khane ke fayde

1. प्रोबायोटिक है दही जलेबी

दही जलेबी, प्रोबायोटिक फूड है क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स की मात्रा ज्यादा होती है और ये पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। जब आप दही जलेबी खाते हैं तो आपका पेट खुश हो जाता है और गट बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं। इससे खाना तेजी से पचता है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। 

dahi_jalebi
Image Source : FREEPIKdahi_jalebi

बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को लगाएं बूंदी के लड्डूओं का भोग, यहां जानिए आसान रेसिपी 

2. विटामिन सी से भरपूर है ये फर्मेंटेड फूड

पेट के लिए दही जलेबी एक बेहतरीन फर्मेंटेड फूड है। इन दोनों को खमीरी प्रोसेस के जरिए तैयार किया जाता है। साथ ही इनमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है।  ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार है। 

3. एनर्जी बूस्टर है दही जलेबी

दही-जलेबी को सुबह नाश्ते में खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इससे शरीर के तमाम सेल्स को एनर्जी मिलती है और ब्रेन तेजी से काम करता है। साथ ही नाश्ते में सुबह इस बेहतरीन डिश को खाने से दिन भर आपका मन खुश रहता है और काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। 

इन 4 कारणों से रोज खाएं बस 1 कीवी, पीछा छोड़ देंगी शरीर की कई समस्याएं

 

4. हैप्पी हार्मोन बढ़ाती है दही जलेबी 

दही जलेबी, शरीर में हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देते हैं। ये असल में पेट के साथ मन में एक संतुष्टि पैदा करते हैं जिससे हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही ये शरीर को ठंडा करता है और तनाव कम करने में मदद करता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल