क्या आपने कभी बनारसी टमाटर चाट का असली स्वाद चखा है? बनारस की गलियों में मिलने वाली यह चाट बेहद स्वादिष्ट लगता है। इस चाट का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि नीता अंबानी भी इस रेसिपी की दीवानी हैं। खट्टे-मीठे टमाटर, उबले आलू और मसालों की खुशबू ये सब मिलकर बनारसी टमाटर चाट का ज़ायका बढ़ा देता है। अगर आप भी घर पर यह रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
बनारसी टमाटर चाट बनाने के लिए सामग्री:
टमाटर, उबले आलू, देसी घी, अदरक, हरी मिर्च, चीनी की चाशनी, काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर
बनारसी टमाटर चाट बनाने की विधि
-
सबसे पहले पके हुए लाल टमाटरों को धोकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें कि टमाटर ज्यादा खट्टे न हों, तभी चाट का स्वाद संतुलित रहेगा।
-
अब एक कड़ाही लें और उसमें 1–2 चम्मच देसी घी गरम करें। जब घी हल्का गर्म हो जाए, तब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें। इन्हें हल्का सा भूनें ताकि इनकी खुशबू बाहर आ जाए।
-
अब कटे हुए टमाटर कड़ाही में डाल दें और मध्यम आंच पर पकाएं। टमाटर को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि टमाटर नीचे से चिपके नहीं।
-
उबले हुए आलू को मैश करके इसमें डालें। इससे चाट की टेक्सचर और गाढ़ापन बढ़ता है। आलू और टमाटर को अच्छी तरह मिक्स करें।
-
अब इसमें काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालें। ये मसाले ही इस चाट को असली बनारसी स्वाद देते हैं।
-
अब इसमें थोड़ी सी चीनी की चाशनी डालें। इससे चाट में हल्का मीठापन आता है, जो टमाटर की खटास के साथ मिलकर बेहतरीन स्वाद देता है।
-
अब इस मिश्रण को 2–3 मिनट तक और पकाएं ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से एक-दूसरे में मिल जाएं और चाट हल्की गाढ़ी हो जाए।
-
गरमा-गरम चाट को बाउल में निकालें। ऊपर से हरा धनिया, थोड़ा सा सेव या भुजिया डालकर सजाएं। चाहें तो थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं।