1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कभी खाई है भांग की चटपटी चटनी? डरिए नहीं, इससे नशा नहीं होता, जुबां पर चढ़ जाता है स्वाद, नोट करें रेसिपी

कभी खाई है भांग की चटपटी चटनी? डरिए नहीं, इससे नशा नहीं होता, जुबां पर चढ़ जाता है स्वाद, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 20, 2024 11:50 am IST,  Updated : Nov 20, 2024 11:51 am IST

Bhaang Chutney Recipe: चटनी एक ऐसी साइड डिश है जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। लेकिन क्या आपने कभी भांग की चटनी खाई है। उत्तराखंड में इस चटनी की बहुत डिमांड है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

Bhaang Chutney Recipe- India TV Hindi
Bhaang Chutney Recipe Image Source : SOCIAL

उत्तराखंड सिर्फ पहाड़ों के लिए ही नहीं बल्कि अपने खानपान के लिए भी जाना जाता है। खासकर यहां बनने वाली अलग अलग किस्म की चटनी खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। जैसे यहां के लोग भांग की चटनी (Bhaang Chutney) बड़े चाव से खाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस चटनी में कोई नशा नहीं होता है। भांग की चटनी उसके बीजों से बनाई जाती है जिनमें किसी तरह का कोई नशा नहीं होता है। इसके पत्तों की तरह इसके बीजों में कोई साइकोएक्टिव गुण नहीं होते हैं। इसके बीज बहुत पौष्टिक होते हैं और उनमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, गुड फैट, कैल्शियम आयरन से भरपूर होते हैं। इसलिए पहाड़ के हर घर में इसकी चटनी बनाई जाती है। इसे बनाने में ज़्याद समय भी नहीं लगता है। उत्तराखंड में इसे मडुआ, रागी या बाजरा की रोटी के साथ खूब स्वाद लेकर खाते हैं। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं भांग के बीज (Bhaang ki Chutney Recipe) की चटपटी चटनी?

भांग की चटनी बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Bhaang ki Chutney:

2 सूखी लाल मिर्च, 2 चम्मच जीरा, 1 कप भांग के बीज, 2 लहसुन की कली, पुदीने की कुछ पत्तियां, धनिया की कुछ पत्तियां, 2 चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, पानी थोड़ा सा

कैसे बनाएं भांग की चटनी? How to make Bhaang Chutney?

  • पहला स्टेप: उत्तराखंडी स्टाइल में चटनी बनाने के लिए सबसे पहले भांग को गैस ऑन कर भून लें। इसे तब तक भूनें जब तक यह सुनहरा न हो जाए। जब ये भून जाए तब  ठंडा होने के लिए रख दें। सिल बट्टे पर पीसे हुए चटनी का स्वाद लाजवाब लगता है इसलिए आप इसे उसी पर पीसें। 

  • दूसरा स्टेप: सिल पर सूखी लाल मिर्च, जीरा, भांग के बीज, लहसुन की कली, पुदीने और धनिया की पत्तियां, थोड़ा थोड़ा कर के पीसें।  ऐसा करके सारे भांग के बीज और हरी मिर्च को पीस लें।

  • तीसरा स्टेप: अब पीसी हुई चटनी को एक बर्तन में डालें और फिर नमक मिलाएं। लीजिए आपकी भांग की चटनी तैयार है। अब आप इस चटनी को चटकारे लेकर खाएं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल