1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का है मन तो बना लें हरी मटर का मसालेदार नाश्ता, खाने में आ जाएगा स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का है मन तो बना लें हरी मटर का मसालेदार नाश्ता, खाने में आ जाएगा स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 19, 2024 09:10 am IST,  Updated : Nov 19, 2024 09:10 am IST

आप भी रोज़ रोज़ के रेगुलर नाश्ते से बोर हो गए हैं तो आज आप अपने सुबह के नाश्ते में हरी मटर का ये लाजवाब रेसिपी बनाएं। हरी मटर की इस स्नैक्स रेसिपी 'घुघुनी' को उत्तर प्रदेश और बिहार में लोग बड़े चाव से खाते हैं।

ghugni kaise banaye- India TV Hindi
ghugni kaise banaye Image Source : SOCIAL

सर्दियों के मौसम में खाने पीने का अपना ही मज़ा है। ठंड में हर रोज़ कुहक चटाकेदार खाने का मन करता है। अगर आप भी रोज़ रोज़ के रेगुलर नाश्ते से बोर हो गए हैं तो आज आप अपने सुबह के नाश्ते में हरी मटर का ये लाजवाब रेसिपी बनाएं। हरी मटर की इस स्नैक्स रेसिपी 'घुघनी' को उत्तर प्रदेश और बिहार में लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है और स्वाद में भी यह बेहद शानदार लगती है। तो, अगर आपने अब तक यह रेसिपी नहीं खायी है तो चलिए हम आपको बताते हैं आप इसे कैसे बनाएं? जानें घुघुनी (Hari Matar Ki Ghugni ) बनाने की रेसिपी?

घुघनी के लिए सामग्री:

एक बड़े बतर्न में हरी मटर के दाने, दो प्याज- बारीक कटे हुए, 2 उबले हुए आलू, 2 हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा,आधा चम्मच हल्दी, नमक स्वाद अनुसार, 2 चम्मच तेल

घुघनी बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: हरी मटर की घुघनी बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को छीलकर निकालें और फिर पानी से धोकर इसे साफ़ कपडे से अच्छी तरह तरह पोछ लें। अब हरी मटर और आलू को कुकर में बंद कर 3 सिटी आने तक उबाल लें और दूसरे बर्तन में निकालें। 

  • दुसरा स्टेप: अब गैस पर एक कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें तेल डालें और जीरा, हरी मैच से तड़का दें। जब ये सुनहरे हो जाएं तब इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालें। जब प्याज सुनहरा हो जाए तब इसमें बॉईल किया हुआ आलू और मटर डालें और गैस की आंच मीडियम कर इन्हें एक बर्तन से ढक दें। 

  • तीसरा स्टेप: कुछ समय बाद बर्तन हटाकर एक बार चलाएं और इसमें हल्दी, चाट मसाला और नमक स्वाद अनुसार मिलाएं। अब एक बार वापस ढक दें। जब ये हलके कुरकुरे हो जाएँ तब गैस बंद कर दें। आपकी गर्म गर्म घुघुनी तैयार है। इसका लुत्फ़ उठाएं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल