1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बच्चे मांग मांग कर खाएंगे ब्रोकली, इस बेस्वाद सब्जी से झटपट बना लें टेस्टी सूप, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे, नोट करें रेसिपी

बच्चे मांग मांग कर खाएंगे ब्रोकली, इस बेस्वाद सब्जी से झटपट बना लें टेस्टी सूप, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 14, 2026 11:46 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 11:46 pm IST

How To Make Broccoli Soup: अगर आप ठंड के मौसम में खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं तो ब्रोकली का सूप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं? How To Make Broccoli Soup

ब्रोकली सूप- India TV Hindi
ब्रोकली सूप Image Source : FREEPIK

सर्दियों में शरीर गर्म रहे इसलिए ज़्यादातर लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिससे शरीर में गर्माहट बनी रहे। ऐसे में इस कड़कड़ाती ठंड में आपको एक्टिव और शरीर को गर्म रखने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रोकली की एक बेहद ख़ास रेसिपी। जब भी बात ब्रोकली की आती है तो ज़्यादातर बच्चे नाक मुंह सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन अगर आप हमारी स्टाइल में ब्रोकली का सूप बनाएंगे तो बच्चे भी इसे बार बारे पीने की मांग करेंगे। आप इसे सुबह शाम किसी भी समय बना सकते हैं। चलिए जानते हैं ब्रोकली का स्वाद से भरपूर सूप बनाने की विधि

ब्रोकली सूप बनाने की सामग्री:

एक ब्रोकली, 1 टी स्पून जीरा दरदरा पिसा, 1-2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर, 2 टेबलस्पून क्रीम , 2 टेबलस्पून हरा धनिया, 1 टी स्पून तेल, स्वादानुसार नमक

ब्रोकली सूप कैसे बनाएं? 

  • ब्रोकली सूप बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को अच्छे से धोएं। 

  • अब छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक बतर्न में पानी डालकर हल्का उबाल लें। जब ये हल्के पक जाएं तब इन्हें उतार दें। 

  • अब एक पैन में 1 चम्मच तेल डालें और दरदरा पिसा जीरा और काली मिर्च पाउडर डालकर हल्का भून लें। 

  • अब, उबाली हुई ब्रोकली डालकर करीब 5 मिनट तक पकाएं। अब 2 कप पानी डालें और स्वादानुसार नमक डालकर ढक दें।

  •  इसे तब तक पकाएं जब तक ब्रोकली अच्छी तरह पक न जाएँ। जब यह पूरी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें।  

  • जब सारी चीजे ठंडी हो जाएं तो कुछ ब्रोकली को बाहर निकाल कर बाकी सबको ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।

  • ब्रोकली सूप बनकर तैयार है। आप हरी धनिया पत्ती, ब्रोकली और चुटकी भर काली मिर्च से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

ब्रोकली है सेहत के लिए फायदेमंद:

ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें फाइबर, विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो बॉडी को गर्म रखने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ सूजन कम करने, हड्डियों और आंखों को मजबूत बनाने, पाचन सुधारने और वजन नियंत्रण में मदद करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल