1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Gajar ka Achar Recipe : घर पर बनाएं गाजर का चटपटा अचार, ये रही आसान रेसिपी

Gajar ka Achar Recipe : घर पर बनाएं गाजर का चटपटा अचार, ये रही आसान रेसिपी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 03, 2021 06:47 pm IST,  Updated : Dec 03, 2021 06:48 pm IST

 वैसे तो आपको बाजार में कई तरह के अचार मिल जाएंगे। लेकिन जो बात घर में बने गाजर के अचार की है, वो कहीं नहीं है। तो आइए जानते हैं आप घर पर कैसे बनाएं गाजर का टेस्टी अचार। 

gajar ka achar- India TV Hindi
gajar ka achar Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • सर्दियों के मौसम में गाजर खूब मिलते हैं। यह हमारे सेहत के लिए काफी लाभदायक भी होता है।
  • अपनी थाली में मुख्य रूप से लोग इसे शलाद के तौर पर इस्तेमाल करते हैं
  • लेकिन इसके अलावा भी कुछ और टेस्टी अंदाज में खाने के लिए आप गाजर का अचार बना सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में गाजर खूब मिलते हैं। यह हमारे सेहत के लिए काफी लाभदायक भी होता है। अपनी थाली में मुख्य रूप से लोग इसे शलाद के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। तो वहीं कुछ लोग गाजर का जूस, मुरब्बा, हलवा, सब्जी आदि के रूप में खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कुछ और टेस्टी अंदाज में खाने के लिए आप गाजर का अचार बना सकते हैं। इसे बनना बेहद ही आसान है साथ ही खाने में काफी चटपटा भी लगता है। आप इसे चावल, रोटी यो फिर कई सारी चीजों के साथ खा सकते हैं। वैसे तो आपको बाजार में कई तरह के अचार मिल जाएंगे। लेकिन जो बात घर में बने गाजर के अचार की है, वो कहीं नहीं है। तो आइए जानते हैं आप घर पर कैसे बनाएं गाजर का टेस्टी अचार। 

Recipe: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए रोजाना खाएं अलसी के लड्डू, घर पर यूं बनाएं

गाजर का अचार बनाने के लिए सामग्री

  • एक किलो गाजर 
  •  आधा कप नमक
  • दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • दो चम्मच नींबू का रस
  • तीन कटोरी सरसों का तेल
  • दो चम्मच सरसों पीसे हुए

गाजर का अचार बनाने की विधि

1. सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धो लें।

2. इसके बाद इसे थोड़ी देर धूप में रख दें जिससे कि इसका पानी निकल जाए, क्योंकि गाजर में पानी होने से वह जल्दी खराब हो जाएगा। 

3. जब गाजर अच्छे से सुख जाए तो इसे छीलकर लंबा काट लें।

4. अब गाजर को एक जार में डाल दें।

5. गाजर को जार में रखने के बाद इसमें पिसी राई, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 

Recipe: ठंड में ब्रेकफास्ट के लिए अच्छा ऑप्शन है मूली का पराठा, जानिए बनाने का आसान तरीका 

6. उसके बाद इसमें सरसों का तेल डालें।

7. आपका अचार बनकर तैयार हो गया। 

8. लेकिन इस अचार को मुलायम रखने के लिए कुछ दिनों तक धूप पर रखना जरूरी है। साथ ही धूप में रखने के बाद इसे मिलाते भी रहें। जिससे कि अचार में अच्छी तरह से धूप लग जाए। 

Kitchen Hacks: अगर स्टफ पराठा बनाते समय होती है परेशानी, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल