1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दही समोसा चाट की रेसिपी मिनटों में होगी तैयार, शाम के नाश्ते में झटपट बना लें, नोट करें विधि

दही समोसा चाट की रेसिपी मिनटों में होगी तैयार, शाम के नाश्ते में झटपट बना लें, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 22, 2026 06:21 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 06:21 pm IST

How to Make Dahi Samosa Chaat: अगर शाम के समय कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन हो, तो दही समोसा चाट एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, बनाने में उतनी ही आसान भी है।

दही समोसा चाट- India TV Hindi
दही समोसा चाट Image Source : YOUTUBE - @KABITA'S KITCHEN

शाम होते ही कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन होना बिल्कुल आम बात है। ऐसे में अगर आपके पास ज्यादा समय न हो और कुछ झटपट बनाना हो, तो दही समोसा चाट (Dahi Samosa Chaat Recipe) से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो। बाहर जैसी टेस्टी और मसालेदार चाट अब आप घर पर ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। कुरकुरे समोसे, ठंडी मलाईदार दही और खट्टी-मीठी चटनियों का कॉम्बिनेशन इसे और भी खास बना देता है। यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि मेहमानों को सर्व करने के लिए भी एक परफेक्ट स्नैक है। आइए जानते हैं दही समोसा चाट की आसान विधि।

दही समोसा चाट के लिए सामग्री - Ingredients for Dahi Samosa Chaat

समोसा 2-3 , दही 1 कप, इमली की मीठी चटनी 2-3 चम्मच, हरी चटनी 1 चम्मच, प्याज 1 बारीक कटा हुआ, टमाटर 1 बारीक कटा हुआ, भुना जीरा पाउडर आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, चाट मसाला आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार, सेव सजाने के लिए, हरा धनिया गार्निश के लिए

दही समोसा चाट बनाने की विधि - How to Make Dahi Samosa Chaat

  • पहला स्टेप: सबसे पहले समोसे को हल्का गर्म कर लें और प्लेट में रखकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।  

  • दूसरा स्टेप: अगर ज्यादा क्रिस्पी पसंद है तो समोसे को पहले हल्का सा फ्राई या एयर फ्राई कर लें।

  • तीसरा स्टेप: अब इसके ऊपर फेंटा हुआ ठंडा दही डालें। दही को थोड़ा मीठा करने के लिए उसमें थोड़ा सा चीनी मिला सकते हैं।

  • चौथा स्टेप: फिर इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालें। ऊपर से बारीक कटा प्याज और टमाटर डालें।

  • पांचवा स्टेप: अब इसमें भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च, चाट मसाला और नमक छिड़कें।

  • छटवां स्टेप: अंत में सेव और हरा धनिया डालकर सजाएं। अनार के दाने डालने से स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

  • सातवां स्टेप: तैयार दही समोसा चाट को तुरंत सर्व करें ताकि इसका स्वाद और कुरकुरापन बना रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल