1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खाना बनाने में आ रहा है आलस तो मिनटों में बनाएं 'दही तड़का' की ये वायरल रेसिपी, चावल संग खाने में आ जाएगा स्वाद, नोट करें विधि

खाना बनाने में आ रहा है आलस तो मिनटों में बनाएं 'दही तड़का' की ये वायरल रेसिपी, चावल संग खाने में आ जाएगा स्वाद, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 19, 2025 05:35 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 05:35 pm IST

अगर आपने एक बार इस वायरल दही तड़का की रेसिपी ट्राई कर ली तो हर दूसरे दिन इसे अपने घर पर बनाएंगे। चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी

दही तड़का की रेसिपी- India TV Hindi
दही तड़का की रेसिपी Image Source : INSTAGRAM - @ATOZDISHES @SHRADZKITCHEN27

कई बार समझ में नहीं आता है कि खाने में क्या बनाएं। तो कई बार आलस की वजह से कुछ बनाने का ही मन नहीं करता। लेकिन भूख तो लगती है तो ऐसी स्थिति में आप झटपट मिनटों में दही की लाजाब रेसिपी ' दही तड़का' तैयार कर सकते हैं। यह एक ऐसी रेसिपी है जो बनाने में बेहद आसान और खाने में बेहद लाजवाब लगती है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है। तो जब भी आपको कुछ बनाने का मन न करें तब आप यह रेसिपी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं दही तड़का की शानदार रेसिपी

दही तड़का बनाने के लिए सामग्री:

दही - 1 कप, तेल - 2 बड़े चम्मच, हींग - 1/4 चम्मच, जीरा - 1/2 चम्मच, सरसों के दाने - 1/2 चम्मच, करी पत्ता - 5-6, सूखी लाल मिर्च - 2, बारीक कटा हुआ प्याज - 1, बारीक कटी हुई हरी मिर्च - 1, बारीक कटा अदरक - 1 चम्मच, बारीक कटा लहसुन - 2-3 कली, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच, धनिया पत्ती बारीक कटी हुई, नमक - स्वादानुसार

दही तड़का बनाने का तरीका

  • पहला स्टेप: दही तड़का बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। अब, दही में थोड़ा पानी मिलाकर उसकी कंसिस्टेंसी को थोड़ा पतला कर लें। स्वादानुसार नमक मिलाकर दही के बतर्न को एक तरफ रख दें।

  • दुसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें और उसमें 2 चम्मच तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग, जीरा, करी पत्ता और सरसों के दाने डालें। जैसे ही ये मसाले चटकने लगें उसमें सूखी लाल मिर्च लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसके बाद उसमें प्याज को बारीक काटकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें और उसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत मिला लें ताकि मसाले जलें नहीं।

  • तीसरा स्टेप: अब इसमें फेंटी हुई दही डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिलाएँ। ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें। आपका स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला 'दही तड़का' तैयार है। इसे गरम-गरम चावल के साथ परोसें और इसका स्वाद लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल