1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. एक बार खाओगे महाराष्ट्र की कोथिंबीर वडी तो भूल जाओगे छोले भटूरे का स्वाद, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि

एक बार खाओगे महाराष्ट्र की कोथिंबीर वडी तो भूल जाओगे छोले भटूरे का स्वाद, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 16, 2025 06:30 am IST,  Updated : Aug 18, 2025 11:09 am IST

कोथिंबीर वडी को महाराष्ट्र के लोग खूब चाव से खाते हैं। यह एक मशहूर स्नैक है। चलिए जानते हैं इस रेसिपी को कैसे बनाएं?

कोथिंबीर वडी- India TV Hindi
कोथिंबीर वडी बनाने की विधि Image Source : KUNAL KAPUR PAGE

अगर आपको भी सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आज हम आपके लिए महाराष्ट्र की मशहूर कोथिंबीर वडी की रेसिपी लेकर आए हैं। स्वाद से भरपूर कोथिंबीर महाराष्ट्र और गुजरात में नाश्ते के रूप में खूब खाई जाती है। कोथिंबीर वडी को बनाना भी बहुत आसान है। तो अगर आप भी छोले भटूरे और मोमोज से हटकर कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो कोथिंबीर वडी की ये रेसिपी ज़रूर नोट कर लें।

कोथिंबीर वडी बनाने की सामग्री:

हरा धनिया 1 बड़ा गुच्छा, बेसन1 कप, चावल का आटा 2 बड़े चम्मच , अदरक-लहसुन पेस्ट 1 चम्मच, हरी मिर्च 2-3, हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच, धनिया पाउडर 1/2 चम्मच, जीरा पाउडर 1/2 चम्मच, सफेद तिल 1 चम्मच, नमक स्वाद अनुसार, तेल तलने के लिए

कोथिंबीर वडी बनाने की विधि:

  • सबसे पहले हरे धनिये को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें।

  • अब एक बड़े बर्तन में कटा हुआ हरा धनिया, बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, सफेद तिल और नमक डालें।

  • इन सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि पानी बहुत ज़्यादा न डालें, क्योंकि धनिया भी अपना पानी छोड़ता है।

  • अब आटे को 2-3 बराबर भागों में बांट लें और उन्हें बेलन के आकार में रोल कर लें। एक स्टीमर या इडली मेकर में पानी गरम करें।

  • इन रोल्स को जाली वाली प्लेट पर रखकर 15-20 मिनट के लिए स्टीम करें। जब रोल ठंडे हो जाएं तो उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  • एक कड़ाही में तेल गरम करें। इन टुकड़ों को मीडियम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

  • आपकी गरमागरम और स्वादिष्ट कोथिंबीर वडी तैयार है, इसे हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल