1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात में है कुछ मीठा खाने का मन तो झटपट बना लें फ्रूट कस्टर्ड, मिनटों में रेसिपी होगी तैयार

रात में है कुछ मीठा खाने का मन तो झटपट बना लें फ्रूट कस्टर्ड, मिनटों में रेसिपी होगी तैयार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 02, 2025 11:57 pm IST,  Updated : May 02, 2025 11:57 pm IST

अगर आपको भी रात के खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करे तो आप फ्रूट कस्टर्ड बना सकते हैं। चलिए हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप स्वाद से भरपूर फ्रूट कस्टर्ड तैयार कर सकते हैं।

फ्रूट कस्टर्ड- India TV Hindi
फ्रूट कस्टर्ड Image Source : SOCIAL

रात के खाने के बाद अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन बाहर का मीठा सेहत के लिए अच्छा नहीं है इसलिए आप मीठे में कुछ बेहतरीन ऑप्शन भी तलाश सकते हैं। जैसे स्वाद के साथ ही पोषण से भरपूर फ्रूट कस्टर्ड। फ्रूट कस्टर्ड खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, इसे बनाना उतना ही आसान है। चलिए,  आज हम आपको फ्रूट कस्टर्ड बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सामग्री:

दूध – 1 लीटर, कस्टर्ड पाउडर – 2 टेबलस्पून, एप्पल -1 , अंगूर –आधा  कप, अनार – 1, कीवी – 1, काजू – 10-12, चीनी – स्वादानुसार

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि:

सेब, कीवी और अंगूर को साफ पानी से धो लें। धोने के बाद कीवी और सेब फल के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद अनार को छीलें और उसके दाने एक कटोरी में निकालकर रख लें। एक लीटर दूध को में स्वादानुसार चीनी भी मिक्स कर दें। दूध को हल्की आंच पर गर्म करें। जब दूध हल्का उबल रहा हो तब उसमें से एक आधा गिलास दूध बाहर निकालें।  अब ग्लास वाले दूध में कस्टर्ड पाउडर डालें और उसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई लम्पस न नज़र आएं। अब ग्लास वाले दूध को वापस उस दूध में डालें। अब जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए तब तक उसे उबालना है।  

जब दूध गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें और दूध को एक बड़ी बाउल में डाल दें। इसके बाद इस बाउल को ठंडे और बर्फ वाले पानी में रख दें और उसे चलाएं। ऐसा करने से दूध में मलाई नहीं जमेगी। दूध ठंडा होने के बाद इसे गिलास में निकालें और इसमें पहले से काटकर रखे सारे फलों को डाल दें। इसके बाद अब इन गल्स को फ्रिज में ठंडा होने के लिए लगभग 1 घंटे तक रख दें। 1 घंटे बाद फ्रूट कस्टर्ड को फ्रिज से निकालें। अब रात में स्वादिष्ट डिज़र्ट का लुत्फ़ उठाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल