1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कद्दू की सब्जी ही नहीं पूरी भी होती है लाजवाब, श्रीखंड के साथ खाते ही आत्मा हो जाएगी तृप्त, नोट कर लें रेसिपी

कद्दू की सब्जी ही नहीं पूरी भी होती है लाजवाब, श्रीखंड के साथ खाते ही आत्मा हो जाएगी तृप्त, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 28, 2025 01:40 pm IST,  Updated : Apr 28, 2025 01:41 pm IST

Kaddu Ki Poori Recipe: आज हम आपको महाराष्ट्रा की मशहूर कद्दू की पूरी की रेसिपी बताते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं कद्दू की क्रंची पूरी?

कद्दू की पूरी की रेसीपी- India TV Hindi
कद्दू की पूरी की रेसीपी Image Source : SOCIAL

कद्दू की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी लेकिन क्या कभी कद्दू की पूरी खाई है। जी, हां कद्दू की पूरियां स्वाद में बेहद लाजवाब लगती हैं। खासकर अगर आप इन्हें श्रीखंड के साथ खाते हैं तो स्वाद ही आ जाता है। तो चलिए आज हम आपको महाराष्ट्रा की मशहूर कद्दू की पूरी (Kaddu Ki Poori Recipe) की रेसिपी बताते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं कद्दू की क्रंची पूरी? 

कद्दू पूरी के लिए सामग्री: Ingredients for Kaddu Puri:

250 ग्राम कद्दू, 2 से तीन चम्मच गुड़ का पाउडर , नमक स्वाद अनुसार, 2 से तीन चम्मच सूजी, 2 से तीन चम्मच चावला का आटा और एक कप गेंहू का आटा

कद्दू पूरी कैसे बनाएं? Ingredients for Kaddu Puri:

  • पहला स्टेप: कद्दू पूरी बनाने के लिए सबसे पहले ढाई सौ ग्राम कद्दू को छीलकर साफ़ पानी से धोएं और फिर टुकड़ों में काटें और अच्छी तरह से उबालें। जब यह उबल जाए तो इसमें 2 से तीन चम्मच गुड़ पाउडर और ज़रा सा नमक डालें और इन्हें अच्छी तरह से मैश करें। 

  • दुसरा स्टेप: जब ये अच्छी तरह से मैश हो जाए तब इसमें  2 से तीन चम्मच सूजी, 2 से तीन चम्मच चावला का आटा और एक कप गेंहू का आटा डालें और आपस में मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से गूँथ लें। 

  • तीसरा स्टेप: जब आटा गूंथकर हो जाए तब आटे में हल्का घी लगाएं और फिर पूड़ियाँ बेल लें और इन्हें तेल में तलें। आपकी कद्दू की पूरियां तैयार हैं। अब ठंडे ठंडे श्रीखंड के साथ गरमगरम पुरियों को डुबोकर खाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल