1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आंवला का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, मिनटों में होगा तैयार, झटपट नोट कर लें रेसिपी

आंवला का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, मिनटों में होगा तैयार, झटपट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 29, 2025 10:00 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 10:10 am IST

अगर आप अपनी डाइट में सुबह आंवले का ड्रिंक शामिल करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। चलिए हम आपको बताते हैं आंवला जूस पीने के फायदे और इसे घर पर कैसे बनाएं?

आंवला जूस - India TV Hindi
आंवला जूस Image Source : SOCIAL

अगर आप अपने आप को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो ज़रूरी है कि आपकी लाइफ स्टाइल और खान पान अच्छा होना चाहिए। आप अपनी डाइट में कुछ बेहतरीन बदलाव कर हेल्दी शरीर पा सकते हैं। जैसे अगर आप अपनी डाइट में सुबह आंवले का ड्रिंक शामिल करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। चलिए, हम आपको बताते हैं आंवला जूस पीने के फायदे और इसे घर पर कैसे बनाएं? 

आंवला जूस के लिए सामग्री:

2 आंवला, आधा चम्मच जीरा, 4 से 5 काली मिर्च,  2 लौंग, अदरक का टुकड़ा, स्वाद अनुसार नमक 

आंवल जूस कैसे बनाएं?

आंवला जूस बनाने के लिए सबसे पहल दो आंवला लें और उन्हें पाने में अच्छी तरह धोएं। अब आंवला का गुदा निकालें और बीज को फेंक दें। अब मिक्सर में आंवला का गुदा, आधा चम्मच जीरा, 4 से 5 काली मिर्च,  2 लौंग और अदरक का टुकड़ा डालें और आधा गिलास पानी डालकर इन्हें अच्छी तरह से पीस लें।

जब पीसकर हो जाए तो आंवला के पानी को अच्छी तरह से छान लें। आंवला का जो बचा हुआ खुजा है उसमें एक गिलास और पानी डालें और एक बार फिर से छान लें।अब इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। आंवले का जूस तैयार है। सुबह सुबह रोज़ इसे पिएं। 

आंवला जूस पीने के फायदे: 

आंवला जूस से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आंवले के रस में विटामिन सी की उच्च मात्रा प्रतिरक्षा कोशिका के कार्य को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती है। आंवले का रस  कब्ज को रोककर पाचन में सहायता करता है। आंवले के रस में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी त्वचा की लोच में सुधार, उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि आंवले के रस में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव हो सकता है, जो संभावित रूप से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आंवले का रस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद कर सकता है, जिससे संभावित रूप से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल